कल क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा इसमें टी-20 विश्व कप विजेता टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 देशों के खिलाड़ियों से बनी क्रिकेट टीम कल कल लॉर्ड्स के मैदान में खेलने उतरेंगी। इस मैच का आयोजन एक चैरिटी के तौर पर किया जा रहा हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ तैयार की गई इस विश्व एकादश का कप्तान इंग्लैंड के इयोन मोर्गन को बनाया गया है। भारत की ओर से इस मैच के लिए दिनेश कार्तिक और मोहम्मद शमी होंगे तो पाकिस्तान की ओर से शाहिद अफरीदी और शोएब मलिक होंगे। शाहिद अफरीदी को मोर्गन के चोटिल होने की वजह से कप्तान बनाया जा सकता है।
विश्व एकादश की टीम...
शाहिद अफरीदी, कप्तान (पाकिस्तान), तमीम इकबाल (बांग्लादेश), दिनेश कार्तिक (भारत), राशिद खान (अफगानिस्तान), संदीप लामिचाने (नेपाल), मिशेल मैकलेनगन (न्यूजीलैंड), शोएब मलिक (पाकिस्तान), तिसारा परेरा (श्रीलंका), ल्यूक रोन्ची (न्यूजीलैंड), आदिल राशिद (इंग्लैंड) और मोहम्मद शमी (भारत)
Herald