Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

TEST RANKING : जीत के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों की रैंकिंग में सुधार, जाने भारतीयों खिलाड़ियों का हाल

आईपीएल के 11वें सीजन की समाप्ति के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिलिंग यानि आईसीसी ने मंगलवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। एमआरएफ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच रविवार को संपन्न हुए पहले टेस्ट मैच में खेलने वाले कई खिलाड़ियों का रैंकिंग में बदलाव आया।

पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने हासिल की अपने सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने अपनी रैंकिंग में जबरदस्त सुधार किया है। पाकिस्तान की इंग्लैंड पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद अब्बास ने पहले टेस्ट मैच में दोनों पारियों में 64 रन देकर 8 विकेट हासिल किए और इस प्रदर्शन के साथ ही वो अपने करियर के 7 टेस्ट मैच के बाद ही बेस्ट रैंकिंग 20 स्थान पर पहुंच गए हैं।

मोहम्मद आमिर और हसन अली की रैंकिंग में भी सुधार

मोहम्मद अब्बास के इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही पाकिस्तान के दो अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और हसन अली ने भी अच्छा प्रदर्शन कर रैंकिंग में सुधार किया। मोहम्मद आमिर 5 विकेट के साथ 5 स्थानों का सुधार कर 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं, तो वहीं हसन अली ने अपने टेस्ट करियर में एक पारी में पहली बार 4 विकेट के साथ 26 स्थानों की छलांग लगाकर 61वें स्थान पर आ पहुंचे हैं।

पाकिस्तान के बल्लेबाजों को भी मिला फायदा

पाकिस्तान के बल्लेबाजों की बात करें, तो असद शफीक पहली पारी में 59 रन बनाकर 6 स्थान के सुधार के साथ 26वें, हैरिस सोहेल अपनी अच्छी पारी की बदौलत 13 स्थानों की छलांग लगाकर 80वें स्थान पर तो वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक अपनी पहली पारी में 70 रनों की मदद से एक स्थान के सुधार के साथ 15वें स्थान पर आ गए हैं।

टेस्ट बल्लेबाज और गेंदबाजी रैंकिंग में ये खिलाड़ी हैं टॉप पर 

वहीं टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ पहले, भारत के कप्तान विराट कोहली दूसरे और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। तो वहीं चौथा स्थान न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन के पास है। गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा पहले, इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन दूसरे और वर्नोन फिलेंडर तीसरे स्थान पर है, तो वहीं भारत के रविन्द्र जडेजा चौथे स्थान पर हैं।

आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग

रैंक बल्लेबाज टीम रैटिंग
1 स्टीवन स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 929
2 विराट कोहली भारत 912
3 जो रूट इंग्लैंड 854
4 केन विलियम्सन न्यूजीलैंड 847
5 डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया 820
6 एबी डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 813
7 चेतेश्वर पुजारा भारत 810
8 डीन एल्गर दक्षिण अफ्रीका 784
9 एडियन मार्करम दक्षिण अफ्रीका 759
10 हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 726

 

आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग

रैंक गेंदबाज टीम रैटिंग
1 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 897
2 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 889
3 वर्नोन फिलेंडर दक्षिण अफ्रीका 845
4 रविन्द्र जडेजा भारत 844
5 आर अश्विन भारत 803
6 पेट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 800
6 मोर्ने मोर्केल दक्षिण अफ्रीका 800
8 ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 795
9 रंगना हेराथ श्रीलंका 777
10 नील वेगनर न्यूजीलैंड 765

 

आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग

रैंक ऑलराउंडर टीम रैटिंग
1 शकीब अल हसन बांग्लादेश 421
2 रविन्द्र जडेजा भारत 391
3 वर्नोन फिलेंडर दक्षिण अफ्रीका 372
4 आर अश्विन भारत 368
5 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 334
6 मोइन अली इंग्लैंड 269
7 पेट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 249
8 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 248
9 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 217
10 जैसन होल्डर वेस्टइंडीज 208

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post TEST RANKING : जीत के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों की रैंकिंग में सुधार, जाने भारतीयों खिलाड़ियों का हाल appeared first on SportzWiki Hindi.