Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: 3.1 ओवर में मैदान पर दिखा काफी ड्रामा अंत में पृथ्वी शॉ को जाना पड़ा पवेलियन वापस

इण्डियन प्रीमियर लीग का 55वां दिल्ली डेयरेडविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। हो रहे इस रोमांचक मुकाबले के पहले अगर दिल्ली डेयरडेविल्स को लेकर बात किया जाए तो वह प्ले आॅफ से पूरी तरह बाहर हो चुकी है. ऐसे में महज इस जीत के साथ अपना सम्मान बचाना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ बात अगर मुंबई इंडियंस की करे तो आज के जीत के साथ मुंबई इंडियंस प्ले आॅफ का टिकट लेना चाहेगी।

टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आयी दिल्ली 

बात अगर खेले जा रहे इस मैच को लेकर करे तो फिरोजशाह कोटला में खेले जा रहे इस रोमांचक मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया,जिसने खबर लिखे जाने तक 5 ओवर की बल्लेबाजी करके 2 विकेट के नुकसान पर 39 रन ही बना सकी।

3.1 ओवर में घटा हैरान कर देने वाला वाक्या

इस मैच के दौरान उस वक्त एक हैरान कर देने वाला वाक्या घटा,जब दिल्ली की पारी का 3.1 ओवर चल रहा था. इस दौरान बल्लेबाज मैक्सेवल ने गेंदबाज मुस्तफिजुर के गेंद पर शाॅट्स जड़ दिया। हालांकि बेहद ही फुर्ती से पण्ड्या ने इस गेंद को लपक लिया और नान स्ट्राइक की तरफ गिल्लियों पर दे मारा।

जब खुद की गलती से रन आउट हुए पृथ्वी शाॅ

वहीं नान स्ट्राइक के क्रीज से थोड़ा सा बाहर निकल चुके युवा बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ को यह कीमत विकेट देकर चुकानी पड़ी। इसका कारण उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि गेद स्टंप पर सीधे लग जाएगी,हालांकि इस देखकर साफ तौर पर यह पता चल रहा था कि पृथ्वी शाॅ का ध्यान उस जगह से भटक गया था.

आप भी देखिए किस सोच में पड़ गए थे पृथ्वी शाॅ और रन आउट करा बैठे खुद को

credit-iplt20.com/bcci

The post VIDEO: 3.1 ओवर में मैदान पर दिखा काफी ड्रामा अंत में पृथ्वी शॉ को जाना पड़ा पवेलियन वापस appeared first on SportzWiki Hindi.