आईपीएल 2018 के अहम मुकाबले में गुरुवार को विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुरुवार एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हरा दिया. बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था.
हैदराबाद पूरे ओवर खेलने के बाद तीन विकेट खोकर 2०3 रन ही बना सकी और मैच हार गई. आरसीबी की तरफ से इस मैच में एबी डिविलियर्स का बल्ला जमकर बोला.

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल (1) के बाद कप्तान विराट कोहली भी 12 बनाकर चलते बने. फिर तीसरे विकेट का मोर्चा संभाला एबी डिविलियर्स और मोईन अली ने. मोईन अली ने 34 गेंदों में 65 रन की पारी खेली वहीं डीविलियर्स ने 39 गेंदों में 69 रन जड़ डाले. डीविलियर्स ने इस पारी में 12 चौका और एक अविश्वसनीय छक्का लगाया.
इस मुकाबले से अगर कोई गेंदबाज सबसे ज्यादा दुखी होगा, तो वो होंगे बासिल थंपी उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ. उन्होंने अपने 4 ओवर में 70 रन खर्च किए. हैदराबाद के इस युवा गेंदबाज की डीविलियर्स और मोईन अली ने जमकर पिटाई की, इसी बीच पारी का 13वां ओवर लेकर पहुंचे थंपी के ओवर की चौथी गेंद पर डीविलियर्स ने 105 मीटर लंबा छक्का मारा और गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई.
Up, up and Away – ABD in the house https://t.co/ZlwExrBCpq
— Faizal Khan (@faizalkhanm9) May 17, 2018
थंपी की गेंद लेग साइड पर थी. डीविलियर्स ने रूम बनाते हुए खेला था. शॉट इतना जोरदार था, कि गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी.
हालांकि, राशिद खान ने डीविलियर्स को अपना शिकार बनाया. आरसीबी ने 218 रनों का लक्ष्य हैदराबाद की टीम को दिया. हालांकि, विलियमसन और मनीष पांडे ने हैदराबाद को जिताने की कोशिश की, लेकिन विराट सेना ने यह मुकाबला 14 रनों से जीत लिया.
The post VIDEO: डीविलियर्स का छक्का देख उड़ गए सभी के होश, स्टेडियम पार गिरी गेंद appeared first on SportzWiki Hindi.