आईपीएल के 44वें मैच में बेहद रोमांचक और दिलचस्प नजारा देखने को मिला जिसमे कोलकाता ने पंजाब को करारी हर दी. इस मुकाबले में कोलकाता के सुनील नारायण ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया और उनके साथी खिलाड़ी आंद्रे रसल ने भी अपनी मसल दिखाई.
इस मुकाबले में पंजाब ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था और उसके बाद कोलकाता ने मैदान में अपनी विस्फोटक पारी से मैदान में समां बांध दिया.
इस जीत के बाद रसल ने नारायण से सवाल किया और पूछा की “उनको अन ऑफिसयल ओपनर बनकर कैसा लगा और वह धमाकेदार पारी खेलने के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं”.
https://twitter.com/KKRiders/status/995533801571823616
गौरतलब ही कि, 12 मई को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया मैच काफी दिलचस्प था और परिणाम काफी मजेदार रहे. इस मुकाबले में एक तरफ दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता नाईटराइडर्स थी और दूसरी तरफ अश्विन की पंजाब.
कोलकाता के सुनील नारायण एक बार फिर बतौर ओपनर मैदान में आये और उन्होंने अपनी विस्फोटक पारी से हर किसी की आँखे खोल दी. 36 गेंदों और 75 रन बनाकर नारायण ने पंजाब के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए और उसके बाद वह समझ नहीं पा रहे थे की कैसी गेंदबाजी करें.
https://twitter.com/IPL/status/995535574273478657
कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने भी शानदार पारी खेली. इस जीत के बाद आंद्रे रसल ने सुनील नारायण से सवाल किया और बोला “आपको अन ऑफिसयल ओपनर बनकर कैसा लग रहा है और धमाकेदार पारी खेलने के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं.”
नरायन ने इस सवाल के जवाब देते हुए कहा “वह कोलकाता की तरफ से गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी करने पर ज्यादा खुश हैं और टीम को जीत दिलाने के बाद गदगद हुए हैं.”
https://twitter.com/KKRiders/status/995518403497541632
गौरतलब है कि, कोलकाता की जीत में सुनील नारायण का ख़ास भूमिका है और उनकी धमाकेदार पारी ने जबरदस्त जीत दिलाई.
नारायण ने बताया की वह गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी अपना दम दिखने में सफल हुए हैं. इस वीडियो को आईपीएल के साईट पर शेयर किया गया है जो आप उपर दिए गए ट्विटर पोस्ट पर लिंक को ओपन कर देख सकते हैं.
The post VIDEO: रसल ने नारायण से कहा अनऑफिसियल ओपनर बनकर कैसा लगा? तो नारायण ने दिया शानदार जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.