Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: करो या मरो के मुकाबले में रोहित शर्मा ने दिया खिलाड़ियों को स्पेशल मैसेज, मैदान पर उतरने से पहले कही ये बात

आज हिटमैन रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला करने उतरेगी. दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में आज आईपीएल का 55 वां मुकाबला होना है जिसमे मुंबई को प्ले ऑफ़ में जगह पक्की करने के लिए धुआंधार पारी खेलनी होगी. तो वहीं मैच से पहले रोहित ने अपने खिलाड़ियों को ख़ास मैसज दिया है, जो उनको जीत दिलाने में मदद करेगा.

तो देखना दिलचस्प होगा कि आज रोमांचक मुकाबले में क्या हिटमैन की टीम रोहित शर्मा दिल्ली को मात देकर प्ले ऑफ़ में धमाकेदार एंट्री कर पायेगी या नहीं.

Rohit sharma have a special message for his team against DD

दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में आज शाम 4 बजे मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले में रोहित शर्मा की टीम करो या मरो वाली कंडीशन में उतरेगी और उनको हर हाल में यह जीत हासिल करनी होगी.

गौरतलब है कि, मुंबई पिछले कुछ मैचों में लगातार जीत का सामना करते हुए अंकतालिका में नंबर 5 पर पहुंच गई है और अब प्ले ऑफ़ में एंट्री करने को बेताब हैं.

तो इस मुकाबले से पहले ही रोहित शर्मा ने अपने साथी खिलाड़ियों को एक ख़ास सलाह दी है और उसपर ही गौर फरमाते हुए आज मुंबई के खिलाड़ी मैदान में धमाल मचाएंगे. दरअसल मुंबई इंडियंस के ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट की गई है जिसमे वह साथी खिलाड़ियों को आज के अहम मुकाबले में सबसे रोल और भूमिकाएं बता रहे हैं.

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है

आज सभी खिलाड़ी अपने-अपने बेस्ट प्रदर्शन के साथ भूमिका को ध्यान में रखते हुए मैदान में उतरेंगे.” 

Rohit sharma have a special message for his team against DD

तो ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की क्या  मुंबई की पलटन दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ियों को मात देते हुए प्ले ऑफ़ में धमाकेदार एंट्री करने में सफल होगी. ऐसे होता है तो मुंबई भी उन टीमों में शामिल हो जाएगी जो प्ले ऑफ़ में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं.

The post VIDEO: करो या मरो के मुकाबले में रोहित शर्मा ने दिया खिलाड़ियों को स्पेशल मैसेज, मैदान पर उतरने से पहले कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.