हाल ही में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जिसमे पंजाब को हार का सामना करना पड़ा. मुंबई ने 3 रन से जीत हासिल की और इस दौरान प्रीति जिंटा काफी निराश नजर आई.
गौरतलब है कि, पंजाब पिछले कुछ मैचों में असफल हो रही है और प्ले ऑफ़ के रास्ते उसके लिए बंद होते नजर आ रहे हैं. तो वहीं मैच के दौरान एक फैन ने प्रीति जिंटा को एक ख़ास गिफ्ट दिया जो प्रीति ने ख़ुशी-ख़ुशी स्वीकार किया.

गौरतलब है कि, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा इन दिनों आईपीएल में काफी व्यस्त हैं और अपनी टीम को जीत दिलाने की हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं. मैदान में अपने खिलाड़ियों की जीत के बाद जश्न मनाती हैं तो वहीं खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाते दिखाई देती हैं. तो वहीं हाल ही में खेले गए मुंबई इंडियंस साथ मुकाबले में पंजाब को हार का सामना करना पड़ा है. साथ ही इस मैच के वक्त एक ऐसा नजर भी देखने को मिला जब एक फैन ने प्रीति जिंटा को स्पेशल गिफ्ट दिया.
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे मैदान में प्रीति के फैन शोर मचाते नजर आ रहे हैं और चीयर करते दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं इसी बीच एक ऐसा फैन भी है जो प्रीति को एक स्पेशल गिफ्ट देने की कोशिश कर रहा है.
प्रीति उस फैन के पास आती हैं और उससे सवाल करती हैं “क्या है इसमें, तो जवाब में फैन बोलता हैं मैम दिल से दे रहे हैं ले लीजिये.” इस वीडियो को आप देखेंगे तो ध्यान से सुनने पर आपको प्रीति के फैन की दिल की बात सुनाई देगी.

फिर क्या था प्रीति जिंटा फैन का दिल तोड़े बिना उसका स्पेशल गिफ्ट लेकर चली जाती हैं. ऐसे में प्रीति के स्पेशल मोमेंट और फैंस के प्रति प्यार दिखाई देता है. साथ ही यह भी पता चलता है कि, वह कितनी ग्राउंड टू अर्थ हैं.
The post VIDEO: मुंबई में पंजाब की हार के बाद प्रीति जिंटा के जबरा फैन ने भेंट किया उन्हें खास गिफ्ट appeared first on SportzWiki Hindi.
#ipl