Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: मैच हारने के बाद फूट फूट कर रोने लगे केएल राहुल, देखें वायरल वीडियो

KL rahul

आईपीएल 2018 का 50वां मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. करो या मरो के इस मुकाबले में मुंबई इं​डियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा.

मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में केएल राहुल ने शानदार 94 रनों की पारी के बावजूद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 183 रन ही बना सकी और 3 रन के मामूली अंतर से यह महत्वपूर्ण मुकाबला हार गई.

लोकेश राहुल ने 60 गेंद पर 94 रनों की पारी खेली और 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए. जसप्रीत बुमराह के इसी ओवर ने मैच को पूरी तरह से पलट दिया. राहुल आउट होने के बाद काफी निराश नजर आए, लेकिन इससे ज्यादा निराशा उनके चेहरे पर तब दिखी, जब टीम ने मैच तीन रनों से गंवा दिया. आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी. बुमराह ने 19वें ओवर में 6 रन दिए और राहुल का बड़ा विकेट लिया था.

युवराज सिंह को बैटिंग ऑर्डर में काफी नीचे भेजा गया और वो भी आने के बाद ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिके. आखिरी ओवर में युवी 3 गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अक्षर पटेल ने एक छक्का जड़ा, मनोज तिवारी ने एक चौका जड़ा, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. मुंबई इंडियंस इस जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बना हुआ है.

मुंबई इंडियंस इस जीत के साथ 13 मैचों में छह जीत से 12 अंक लेकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है और प्लेआॅफ की दौड़ में बनी हुई है, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब 13 मैचों में 12 अंक लेकर छठे स्थान पर खिसक गयी है.

The post VIDEO: मैच हारने के बाद फूट फूट कर रोने लगे केएल राहुल, देखें वायरल वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.