Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: जब केएल राहुल के इस करतब को देखकर खीझते हुए नजर आए रोहित शर्मा, तब रितिका ने दिया हैरान कर देने वाला रिएक्शन

आईपीएल अब खत्म होने की मुकाम पर पहुँच चुका है. इसका हर मैच काफी शानदार साबित हो रह है. सभी टीम प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं. ऐसा ही एक मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. आईपीएल 2018 का 50वां मुकाबला काफी शानदार साबित हुआ.

राहुल की मेहनत हुई बेकार 

करो या मरो के इस मुकाबले में मुंबई इं​डियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से हराकर प्ले आॅफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा. मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में केएल राहुल ने शानदार 60 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली.

जब केएल राहुल के इस करतब को देखकर खीझते हुए नजर आए रोहित शर्मा

सभी गेंदबाजों को अजमाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने 18वें ओवर में बेन कटिंग को गेंदबाजी की जिम्मेदारी सौंपी. शुरुआत में कटिंग ने अच्छी बल्लेबाजी की फिर उनकी गेंद पर राहुल ने शॉट्स जड़ने शुरू कर दिए. इसी के साथ राहुल ने कटिंग के एक ओवर में 15 रन लिए. राहुल के लगातार रिवर्स स्विप को देखते हुए भी कटिंग ने लाइन लेंथ में बदलाव नहीं किया. इससे रोहित शर्मा बुरी तरह बौखला गए. ओए कटिंग को साही जगह गेंद डालने की नसीहत देते रहे पर कटिंग ने उनकी एक न सुनी.

मुंबई ने बरकरार रखी जगह 

मुंबई इंडियंस इस जीत के साथ 13 मैचों में छह जीत से 12 अंक लेकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है और प्ले आॅफ की दौड़ में बनी हुई है, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब 13 मैचों में 12 अंक लेकर छठे स्थान पर खिसक गयी है. शानदार फार्म में चल रहे राहुल और फिंच संभलकर खेले. उन्होंने क्रुणाल पंड्या की गेंद पर लांग आन पर गगनचुंबी छक्का जड़कर 36 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से टूर्नामेंट में इस साल का छठा और कुल 10वां अर्धशतक पूरा किया. वह 13 मैचों में 651 रन जुटाकर ‘आॅरेंज कैप’ के हकदार बन गए.

देखे ये वीडियो

 

The post VIDEO: जब केएल राहुल के इस करतब को देखकर खीझते हुए नजर आए रोहित शर्मा, तब रितिका ने दिया हैरान कर देने वाला रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.