आईपीएल 11 में आज सीजन का 40 वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स और पंजाब के बीच खेला जाने वाला है जिसमें तूफ़ान का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि भारत में आज कई राज्यों के जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है क्योंकि यहाँ मौसम विभाग ने तूफ़ान की आशंका जताई है और कल रात भी में आंधी और तूफ़ान आया था।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि आज का यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स तथा किंग्स इलेवन पंजाब की टीमों के बीच रात 8 बजे से खेला जाने वाला है जिसमें राजस्थान की टीम बदला लेना चाहेगी क्योंकि पंजाब ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान को हराया था।

खबरों के अनुसार यह भी बता दें कि कल देशभर में कई इलाकों में भारी तूफ़ान और आंधी आयी थी तो कई जगह बारिश भी हुई थी जिसमें राजस्थान के जोधपुर और जयपुर के अलावा कई जगहों पर भी तूफ़ान और आंधी आयी थी इस कारण इस मैच पर संकट छा गया है। सूत्रों के अनुसार यह तूफ़ान काफी खतरनाक हो सकता है जो कि बुरी खबर है।

इससे पूर्व राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच भी यहाँ एक मुकाबला खेला गया था जिसमें बारिश ने दखल डाली थी और फिर मैच को कम ओवर का किया गया था और राजस्थान ने जीत हासिल की थी लेकिन अब यह टीम शायद ही प्लेऑफ़ में पहुँच पायेगी क्योंकि प्रदर्शन बहुत खराब रहा है और लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है।
आंधी और तूफ़ान की वजह से मैच को रद्द भी किया जा सकता है तो दर्शकों की कमी भी देखने को मिलेगी लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि मैच का क्या होगा। यह मैच आज रात 8 बजे से खेला जाने वाला है जिसमें राजस्थान अपने घर में जीतना चाहेगी।
The post WEATHER REPORT:राजस्थान और पंजाब के बीच खेले जाने वाले मैच पर पड़ा तेज तूफान का साया,क्या हो पाएगा पूरा मैच? appeared first on SportzWiki Hindi.