केएल राहुल इस आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। आईपीएल का आधा सीजन खत्म हो चुका है और राहुल ने इस दौरान बेहतरीन पारी खेली। इससे पहले वो पिछले सीजन आरसीबी की तरफ से आईपीएल खेल रहे थे। लेकिन उन्हें कभी भी विराट कोहली,एबी डीविलियर्स और क्रिस गेल की तरह मुख्यधारा का बल्लेबाज नहीं माना गया ।
आरसीबी से ज्यादा पंजाब में हैं खुश

केएल राहुल साल 2013 से 2017 तक विराट कोहली की टीम आरसीबी से आईपीएल खेल रहे थे। इस बार उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी ब्रिगेड में शामिल किया है। पहले ही मैच में राहुल ने 14 गेंदों में आईपीएल इतिहास का सबसे तेज पचासा जड़ दिया। राहुल का उम्दा प्रदर्शन अभी भी जारी है। इंडिया टीवी से बात करते हुए केएल राहुल ने कहा कि इस बात को लेकर खुश हूं कि इस बार मेरे कंधों में आरसीबी से ज्यादा जिम्मेदारी है।
”एक नई फ्रेंचाइजी के साथ मेरे कंधों पर अधिक जिम्मेदारी है। जब मैं आरसीबी में था,तब बड़ी जिम्मेदारी कोहली और एबी डीविलियर्स पर थी। वो हमेशा बल्लेबाजी के केंद्र थे,मेरे लिए कोई दबाव नहीं था।”
बड़ी कीमत में पंजाब ने खरीदा

केएल राहुल की नीलामी काफी गहमा-गहमी के साथ हुई। 27 जनवरी को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में आईपीएल 2018 की नीलामी हुई। किंग्स इलेवन पंजाब ने केएल राहुल की बोली 6.20 करोड़ रूपये तक नहीं लगाई। जब फ्रेंचाइजी को पता चला कि केएल राहुल हैदराबाद में चले जाएंगे इसके बाद पंजाब ने बोली बढ़ा दी। अंत में पंजाब ने राहुल को 11 करोड़ की भारी-भरकम रकम के साथ टीम में शामिल किया।
नई टीम का आनंद ले रहा हूं

14 गेंद में तूफानी अर्धशतक के साथ आईपीएल 2018 में अपनी शुरूआत करने वाले केएल राहुल अपनी नई टीम में काफी खुश हैं। इंटरव्यू में केएल राहुल ने कहा कि वो नई फ्रेंचाइजी का आनंद ले रहे हैं।
” मैं यहां अपनी भूमिका का आनंद ले रहा हूं। फॉर्म हमारे पक्ष में हैं और हमें विश्वास है कि इस सीजन में आगे भी अच्छा करूंगा। टीम में आने से पहले मेरे कंधों में थोड़ा दबाव था,क्योंकि इससे पहले हमने ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की थी। निदहास ट्रॉफी के बाद मैं चंडीगढ़ आया और पहले मैच से पहले थोड़ा अभ्यास किया था।”
वनडे टीम में मिली जगह

केएल राहुल को आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने का फल मिल गया है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। इस आईपीएल सीजन में वो तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 10 आईपीएल सीजन में 471 रन बनाए हैं।
The post किंग्स XI पंजाब को अकेले दम पर प्ले ऑफ में पहुँचाने वाले लोकेश राहुल ने बताया क्यों आरसीबी में नहीं चल रहा था उनका बल्ला appeared first on SportzWiki Hindi.