Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रीति जिंटा और सहवाग मामले में अब बिच में आई किंग्स XI पंजाब, बताया कौन है दोषी

पिछले दिनों किंग्स 11 पंजाब और राजस्थान के बीच मुकाबले में जब पंजाब को हार का सामना करना पड़ा और उसके बाद टीम की मालकिन प्रीति जिंटा थोड़ा निराश नजर आई. लेकिन इकसे बाद अचानक यह खबर आई कि प्रीति इस हार से इतना खफा हो गई थीं, कि उन्होंने गुस्से में आकर वीरेंद्र सहवाग को फटकार लगाई है.

तो वहीं अब इस मामले को बढ़ता देख किंग्स 11 पंजाब प्रीति के सपोर्ट में आ गया है और उन्होंने इस खबर का खंडन करते हुए इसको गलत बताया है.

punjab-defend-preity-zinta-release-statement-on-reports-of-her-feud-with-sehwag

गौरतलब है कि, पिछले कुछ दिनों से किंग्स 11 पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा बेहद खुश नजर आ रही हैं. टीम की लगातार एक के बाद एक धमाकेदार जीत से वह जश्न में डूबी हुई थीं. लेकिन इसके बाद हाल ही में खेले गए मैच में राजस्थान ने पंजाब को करारी मात दी और वह इस हार का सदमा नहीं झेल सकी.

ऐसा रिपोर्टस में बताया गया कि, हर कोई इस बात से हैरान था की प्रीति जिंटा को इतना गुस्सा आया की उन्होंने सहवाग से बहस की और उनको भला-बुरा कहा. लेकिन यह सबी बातें निराधार थीं और एक अफवाह फैलाई जा रही थी, इस बात की जानकारी खुद प्रीति ने ट्विट कर दी थी.

punjab-defend-preity-zinta-release-statement-on-reports-of-her-feud-with-sehwag

प्रीति ने बताय था कि, यह सभी खबरें झूठी हैं और टीम की छवि खराब करने के लिए अफवाह उड़ाई जा रही है. तो वहीं अब किंग्स 11 पंजाब की तरफ से भी प्रीति जिंटा की इस खबर को गलत बताया है और कहा गया की सब अफवाह है. ऐसा कभी कुछ हुआ ही नहीं है और टीम की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई.

punjab-defend-preity-zinta-release-statement-on-reports-of-her-feud-with-sehwag

कुछ दिनों पहले जो खबर सामने आई है वह फेक है और प्रीति और सहवाग के बीच सब कुछ सही है. बहरहाल आज एक बार फॉर पंजाब मैदान में धमाल मचाने को उतरेगी जिसमे उनको जीत दर्ज करनी होगी.

The post प्रीति जिंटा और सहवाग मामले में अब बिच में आई किंग्स XI पंजाब, बताया कौन है दोषी appeared first on SportzWiki Hindi.