Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्ले ऑफ से बाहर होने की कगार पर खड़ी किंग्स XI पंजाब के कोच ब्रेड हॉज ने इस खिलाड़ी को ठहराया पंजाब से अर्श से फर्श पर पहुंचने का जिम्मेदार

आईपीएल का यह सीजन अपने अंतिम मुकाम तक पहुँच चूका है. अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्ले ऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुकी हैं. साथ ही बाकी की टीमें इसमें जगह बनाने की जंग में जुटी हुई हैं. किंग्स इलेवन पंजाब की टीम टूर्नामेंट की शुरुआत से बीच तक टॉप थ्री में चल रही थी, लेकिन लगातार हार के साथ पंजाब अभी सांतवें स्थान पर पहुँच गयी है.

मिडिल आर्डर बल्लेबाज हैं कारण 

इसी के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब के हेड कोच ब्रेड हॉज का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग के11वें सीजन में उनकी टीम के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और गेंदबाजी में भी सिर्फ दो गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी में किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार शुरूआत की थी लेकिन वे उसे बरकरार नहीं रख सके.

बहुत कुछ सीखा हैं हमने 

टीम बुधवार को मुंबई इंडियंस से 3 रन के मामूली अंतर से मैच हार गई. प्लेऑफ में बने रहने के लिए उन्हें रविवार को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के साथ दूसरे मैचों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा. हॉज ने कहा,

“मुझे लगता है कि लंबे समय तक लगातार जीतते रहने के मामले में यह प्रतियोगिता काफी कठिन है. हम नए कप्तान के साथ नई टीम हैं. हमने अपनी सफलता और असफलता से काफी कुछ सीखा है.”

चेन्नई के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले हॉज ने कहा,

“मैं यथार्थवादी सोच रखता हूं, हमारा मिडिल ऑर्डर वैसा नहीं चला जैसी उनसे उम्मीदें थी. इसके साथ ही हम कुछ गेंदबाजों पर बहुत ज्यादा निर्भर करते हैं, जो हमें मैच में बनाए रखते हैं.”

आईपीएल में नहीं रहा अच्छा प्रदर्शन 

हॉज ने यह भी स्वीकार किया कि टीम कैश-रिच टूर्नामेंट में संगत नहीं थी. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा,

“हमारे पास पूरे आईपीएल में स्थिरता नहीं रही है, जहां हमारे मैच विजेता खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, वहीं कोई भी जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सका. इसलिए, हमारे लिए नहीं, मुझे नहीं लगता कि यह गलत हो रहा है, हमने और टीमों की तरह ही 7 गेम जीते हैं, अगर हम दो अन्य मैच में जीत हासिल करने में कामयाब होते, तो हम वहां होते जहां हम पहुंचना चाहते हैं. लेकिन दुर्भाग्यवश, ऐसा नहीं हुआ,”

The post प्ले ऑफ से बाहर होने की कगार पर खड़ी किंग्स XI पंजाब के कोच ब्रेड हॉज ने इस खिलाड़ी को ठहराया पंजाब से अर्श से फर्श पर पहुंचने का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.