आईपीएल भी बाकी टूर्नामेंट्स की तरह ही है. धीरे-धीरे एक-एक टीम इस टूर्नामेंट से बहर होती जाती है. अंतिम में वहीं टीमें बचती हैं जो शानदार प्रदर्शन करके जीत हासिल करती हैं. आईपीएल के 11वें सीजन में प्ले ऑफ में जाने वाली 4 टीमों का निर्णय कल के बाद हो गया है. इसमें चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है.
इसी के साथ ही दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर, मुंबई इंडियन्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम एक-एक कर के इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. अचम्भे की बात सिर्फ किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए है. आईपीएल की शुरुआत से लेकर टूर्नामेंट के बीच तक यह टॉप थ्री में अपनी जगह बनाये हुए थी. आधे टूर्नामेंट के बाद ही टीम का धीरे-धीरे नीचे गिरना शुरू हो गया था. अंत तक यह टीम बाहर ही हो गयी.
पंजाब की उम्मीदों पर फिरा पानी

कल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद से पंजाब की उम्मीदों पर पानी फिर गया. पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम 153 रनों पर सिमट गई. शुरू में 100 रन के अंदर 5 विकेट गंवाने के बाद पंजाब की हालत बेहद खराब हो गयी थी. लेकिन करूण नायर ने 5 छक्के और 3 चौके की मदद से 26 गेंदों पर 54 रन बनाकर पारी को 150 रनों के पार पहुंचा दिया.
चेन्नई ने आसानी से हासिल की जीत

पंजाब के 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सुरेश रैना ने नाबाद 61 रन और दीपक चाहर ने 39 रन बनाकर के पांचवें विकेट की 56 रन की साझेदारी की बदौलत 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली.
प्रीती ने खाई अगला आईपीएल जीतने की कसम

पंजाब की इस हार के बाद टीम की ओनर प्रीती जिंटा ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से एक त्व्वे किया है. प्रीती ने इस ट्वीट में लिखा है,
“किसने सोचा था कि आईपीएल की शुरुआत में किंग्स इलेवन पंजाब के 6 में से 5 मैच जीतने के बाद भी इस तरह से टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. मैं हमारे सभी फैन्स और सपोर्टर से माफ़ी मांगना चाहती हूँ कि हम इस सीजन में उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. अगले साल हम आपको निराश नहीं होने देंगें.”
Who would have thought that after winning 5 out of 6 games in the beginning @lionsdenkxip would have ended the #Ipl on this note. I’m sorry to all our fans & supporters for not being up to the mark this season. Next year we won’t let you down. #disappointed
— Preity zinta (@realpreityzinta) May 21, 2018
The post किंग्स XI पंजाब के खराब प्रदर्शन के बाद अब प्रीति ने अगले साल आईपीएल के लिए खाई ये कसम appeared first on SportzWiki Hindi.