मौजदा समय में विराट कोहली भारतीय टीम के एक शानदार खिलाड़ी हैं. टीम इंडिया के तीनो फॉर्मेट की कप्तानी संभाल रहे कोहली ने अपने बल्ले से लगातार रन बनाए हैं. वह जिस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं वह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आने वाले विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में चार मौकों पर तब शतक जब टीम का स्कोर शून्य ही था. तो चलिए आपको बताते हैं विराट की उन चार जबरदस्त पारियों के बारे में.
1. 183 रन पाकिस्तान के खिलाफ

2012 में हुए एशिया कप में एक मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 329 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था. जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम का पहला विकेट दूसरी ही गेंद पर गौतम गंभीर के रूप में गिरा.
गंभीर को अपना बिना खाता खोले पवेलियन वापस जाना पड़ा. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 183 रनों की पारी खेली. भारत ने इस मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.
2. नाबाद 160 रन साउथ अफ्रीका के खिलाफ

इसी वर्ष साउथ अफ्रीका के दौरे पर वनडे सीरीज के तीसरे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा जीरो पर ही आउट हो गए. जिससे टीम का स्कोर 0-1 हो गया.
बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए नाबाद 160 रन बनाए. जिससे टीम इंडिया 303 रनों का स्कोर अफ्रीका के सामने खड़ा कर सकी. इसके जवाब में उतरी अफ्रीका की टीम 179 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी. जिससे भारत ने 124 रनों से एक बड़ी जीत हासिल की.
3. 118 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

2010 में भारत दौरे पर आयी ऑस्ट्रेलिया टीम ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 289 रन बनाए थे. जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट जीरो पर ही धवन के रूप में गंवा दिया था. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 118 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया है.
4. नाबाद 128 रन श्री लंका के खिलाफ

2012 में श्री लंका दौरे पर गयी भारतीय टीम ने चौथे वनडे मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. श्री लंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाकर 252 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का पहला विकेट बिना खाता खोले गौतम गंभीर के रूप में गिरा.
इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए विराट कोहली ने वीरेंद्र सहवाग के साथ एक अच्छी साझेदारी की. कोहली ने भारत को जीत दिलाते हुए नाबाद 128 रनों की पारी खेली थी.
The post चार ऐसे मौके जब टीम का स्कोर था 0-1 तब विराट कोहली ने आकार लगाया शतक और दिलाई इंडिया को जीत appeared first on SportzWiki Hindi.