मैड्रिड। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अच्छी वापसी करते हुए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान स्पेन को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। पहले मैच में भारतीय टीम को 3-0 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
पांच मैचों की शृंखला में मेजबान टीम स्पेन ने 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान सुशीला चानू ने 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। हॉकी इंडिया ने यह उपलब्धि हासिल करने पर चानू को बधाई दी।
आईसीसी के इस पैनल में शामिल हुए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज श्रीनाथ
मेजबान टीम ने 14वें मिनट में बेर्टा बोनास्त्रे के गोल से बढ़त बनाई और भारत को 54वें मिनट में अनुपा बारला के गोल से बराबरी मिली। पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत की सुशीला चानू ने अपने 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर लिए हैं।
Ind v Afg Test: धवन-विजय के शतकों से भारत ने बनाए 347 रन
दूसरे मैच में भारतीय डिफेंडर और पूर्व कप्तान सुशीला चानू ने 150 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की उपलब्धि हासिल की। मणिपुर की इस महिला खिलाड़ी ने 2009 में 17 वर्ष की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट शृंखला के दौरान अपने अन्तरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। इसके बाद से चानू टीम का अहम हिस्सा रही हैं।
अब इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे राफेल नडाल
2013 में जर्मनी में एफआईएच जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली टीम की कप्तानी सुशीला चानू ने ही की थी। सुशीला ने अपनी इस उपलब्धि के बारे में कहा कि मैंने कम से कम एक बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखा था, लेकिन मैंने 150 बार अपने देश की टीम की जर्सी पहनी है और इस पर मुझे गर्व है।
डिफेंडर सुशीला चानू ने कहा कि टीम इंडिया के साथ यह यात्रा यादगार रही और मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं भारतीय टीम के विकास में आगे भी योगदान देती रहूंगी।