Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कभी आईपीएल खेलने के लिए भी कर रहे थे संघर्ष, आज है दुनिया के नंबर 1 टी-20 गेंदबाज..

खेल डेस्क। 19 वर्षीय यह लेग स्पिनर आईपीएल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बेहतर फॉर्म में खेले थे। इसके बाद इन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश को चारों खाने चित कर दिया था। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में अफगानिस्तान ने राशिद खान के प्रर्दशन की बदौलत 3-0 से जितकर एक इतिहास बनाया है।

रशीद खान की रहस्यमयी स्पिन गेंदबाजी और बल्लेबाजों को गलतीयां करने के लिए मजबूर करनें की उनकी क्षमता ने उन्हें दुनिया में सबसे मूल्यवान टी-20 खिलाड़ी बनाया है। उनका नाम भारतीय रणनीति चर्चाओं में भी हावी रहेगा क्योंकि अफगानिस्तान इस गुरुवार को बैंगलोर में अपना पहला टेस्ट मैच शुरू करने के लिए तैयार है। यह अफगानिस्तान का भारत से पहला टेस्ट है जिसमें सभी की निगाहें राशिद खान पर होगी।

अफगानिस्तान के पूर्व कोच और पूर्व भारतीय खिलाड़ी लालचंद राजपूत ने राशिद खान के बारें में बताया की यह सच तो है कि राशिद नम्बर 1 खिलाड़ी बनें है लेकिन यह अविश्वसनिय है। उन्होंने कहा कि जब मैंने अफगानिस्तान टीम की कोचिंग शुरू कि थी, तो मुझे इस प्रभावशाली अंडर-19 स्पिनर रशीद खान से मिलवाया गया। वह स्वाभाविक रूप से प्रतिभाशाली था और उनकी बांह की गति बहुत तेज थी साथ ही उनकी गेंदबाजी शैली भी बिल्कुल अलग थी।


राजपूत ने बताया कि मैंने आइपीएल की कई टीमों से सम्पर्क के बाद आखिर सनराइजर्स हैदराबाद के सलाहकार वीवीएस लक्ष्मण को फोन किया था। मैंने उससे कहा कि एक बार राशिद खान को परख कर देखें चाहे उन्हें सीधें टीम में नहीं ले पर एक बार उसका खेल देखें। मैंने लक्ष्मण से कहा कि मैंने राशिद को खेलतें देखा है उनकी गेंदबाजी एक चम्तकार से कम नहीं है। इसके बाद लक्ष्मण ने राशिद को कई मैचों में खेलतें देखा और आखिर में टीम में शामिल करनें का फैसला किया। आगे इतिहास आपके सामनें है।
आज राशिद खान खेल के इस छोटे प्रारूप में सबसें आगें निकलकर नम्बर 1 गेंदबाज बन गयें है जो राशिद खान के लिए इस छोटी सी उम्र में गर्व की बात है। उनके इस प्रदर्शन के दम पर ही आज अफगानिस्तान टीम को लोग पहचाननें लगें है।

रशीद निडर है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट और टी-20 अलग हैं। टेस्ट क्रिकेट में कोई स्ट्राइक रेट दबाव नहीं होता है और भारत के पास स्पिन के खिलाफ गुणवत्ता वाले कई खिलाड़ी हैं। लेकिन जो आत्मविश्वास इस खिलाडी में है उसके बाद भारत की टीम इन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।



Herald