Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

1 साल के बैन के बाद भी स्मिथ और वार्नर के कनाडा टी-20 लीग खेलने पर शेन वाटसन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कही ये बात

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को बॉल टेंपरिंग जैसी शर्मनाक  हरकत से पूरे क्रिकेट जगत के सामने शर्मिंदा होना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में तीन महीनें पहले हुआ ये बॉल टेंपरिंग कांड सबसे बड़ा काला धब्बा साबित हुआ। लेकिन इसके बाद इसमें लिप्त खिलाड़ी पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट को इंटरनेशनल क्रिकेट टीम के साथ ही घरेलु क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया।

घरेलु क्रिकेट की पाबंदी के बाद स्मिथ-वार्नर ने शुरू किया कनाडा टी-20 लीग में खेलना

इसके बाद अब एक साल तक स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया के घरेलु क्रिकेट में भी नहीं खेल सकेंगे। लेकिन प्रतिबंधित होने के 3 महीनों बाद ये दोनों ही खिलाड़ी कनाडा में खेली जा रही ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में खेलने उतरे हैं। डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ दोनों ही अलग-अलग टीमों का हिस्सा हैं। ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग की शुरूआत 28 जून से हो गई है।

स्मिथ और वार्नर को बिग-बैश में मौका देने की वकालत की वॉटसन ने

कनाडा में तो टी-20 लीग खेलने खेलने स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर उतर चुके हैं लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों को अपने देश में किसी भी तरह की टूर्नामेंट में खेलने की छूट नहीं हैं ऐसे में इनको दूसरे देशों में क्रिकेट टूर्नामेंट्स खेलकर ही अपने आपको क्रिकेट में सक्रिय रखना होगा। लेकिन वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गद ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने स्मिथ और वार्नर को ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग बिग-बैश में मौका देने की वकालत की है।

स्मिथ और वार्नर के द्वारा दूसरी टूर्नामेंट को बढ़ावा देने से हुई निराशा

शेन वॉटसन ने इसको लेकर कहा कि

मुझे सबसे ज्यादा निराशा इस बात को लेकर हो रही है कि अब स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर को उन सभी को अपने खेल के लिए दूसरी टूर्नामेंट को बढ़ावा देना पड़ रहा है।”

दोनों खिलाड़ियों को मिलना चाहिए बिग-बैश में खेलने का मौका

बिग बैश लीग में दोनों खिलाड़ियों के शामिल करने को लेकर वाटसन ने कहा,

मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में होने वाले फैसलों 12 महीनों के प्रतिबंध और उनके द्वारा रखी गई शर्तों को को समझता हूं। लेकिन उन्हें दूसरी टूर्नामेंट में खेलने के लिए बढ़ावा देना चाहिए। मुझे ये पसंद नहीं है कि वो दूसरे देशों की टूर्नामेंट में जाए और यहां पर नहीं पहुंचे। उनको बिग-बैश लीग में बढ़ावा देना चाहिए। “

स्मिथ-वार्नर हैं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के अभिन्न अंग

शेन वॉटसन ने आगे कहा कि

फिलहाल हमारे पास कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और हम उनको खोजना जारी रखेंगे, लेकिन वो अपने आपको बाहर नहीं ला पाते हैं यही कारण हैं कि स्टीव(स्मिथ) और डेव(वार्नर) ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के अभिन्न अंग हैं, खासकर ये दोनों विश्वकप के साथ ही छोटे प्रारूप में भी आ रहे हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post 1 साल के बैन के बाद भी स्मिथ और वार्नर के कनाडा टी-20 लीग खेलने पर शेन वाटसन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.