क्रिकेट के मैदान में आपने कई ऐसे ओवर्स देखे हैं जिसमें रनों का अंबार लगा है। लेकिन इसके बाद भी ऐसा बहुत कम बार देखा गया है जब किसी ओवर में 6 गेंदो पर 6 छक्के लगे हो। क्रिकेट के इतिहास में ऐसे बहुत कम नाम है जो 6 गेंदो पर 6 छक्के लगा सके हो। जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करे तो भारत से युवराज सिंह और दक्षिण अफ्रीका के हर्षल गिब्स ऐसा कर सके हैं। इसके अलावा क्लब क्रिकेट में भी ऐसा कुछ मौको पर देखने को मिला है।

दुबई क्रिकेट लीग में दीपक निकोल्स ने लगाए एक ओवर में 6 छक्के
कुछ इसी तरह से एक बार फिर एक भारतीय ने एक ओवर में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड कायम किया है। जी हां पिछले सप्ताह दुबई क्रिकेट कॉन्सिंल रामादन लीग में दीपक निकोल्स ने एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया। 37 साल के दीपक निकोल्स ने बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर्स किया है और वो दुबई की गल्फ एनहेंस कंपनी में काम करते हैं। अपने बहुत ही बिजी शेड्यूल के बीच दीपक नियमित रूप से दुबई के घरेलु क्रिकेट में खेलते नजर आते हैं।
नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए दीपक निकोल्स ने पारी के 11वें ओवर में विरोधी टीम के स्पिन गेंदबाज करण टकवानी के ओवर में 6 गेंदो पर 6 छक्के जड़ डाले। इस दौरान दीपक निकोल्स कुछ हद तक नर्वस भी नजर आए जब उन्होंने पांच छक्के लगातार जड़ दिए थे।

दीपक को 2 लगातार छक्कों के बाद मिला चैलेंंज
दीपक निकोल्स ने अपने इस रिकॉर्ड को लेकर कहा कि “मैं एक शौकिया क्रिकेटर हूं जो क्रिकेट से प्यार करता हूं। ये तरह से छक्के लगाना शानदार अहसास रहा। सच कहूं तो ये मेरे दिमाग में कभी नहीं था लेकिन जब मैंने दो लगातार छक्के लगा दिए तो मेरे आसपास के लोगों ने मुझे ये चैलेंज दिया और मैं इसके लिए गया।”

दुर्भाग्य ने किसी ने नहीं बनाया इसका वीडियो-दीपक निकोल्स
“मैंने पहला छक्का गेंदबाज के सर के ऊपर से लगाया, दूसरा लॉंगऑन की दिशा में तो तीसरा छक्का मिडविकेट के ऊपर से, चौथा लॉंग ऑन के ऊपर से और पांचवा फिर से मिडविकेट के ऊपर से, आखिरी छक्का मैंने आगे बढ़कर लॉंगऑन के ऊपर से लगाया। मैं इसका मूड़ बना चुका था। मैं इसकी परवाह नहीं कर रहा था कि ये उपलब्धि हासिल हो या नहीं। दुर्भाग्य से किसी ने भी इसका वीडियो नहीं बनाया।”

12 गेंद पर दीपक ने बनाए 49 रन
दीपक निकोल्स ने इस मैच में 12 गेंदो में 49 रन बनाए। दीपक ने कहा कि “हमारी टीम 25 ओवर में 234 रनों का लक्ष्य का पीछा कर रही थी लेकिन हमने आखिर में 18 रन से मैच गंवा दिया। मैं डीसीसी के द्वारा इस उपलब्धि के लिए विशेष पुरस्कार पाने के लिए रोमांचित हूं। मैं डीसीसी का आभारी हूं कि उन्होंने गुणवत्ता क्रिकेट के लिए एक मंच दिया।”

डीसीसी लीग में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज
आपको बता दें कि दीपक निकोल्स का जन्म केरल में हुआ है और उन्होंने गल्फ में जॉब करने से पहले अपने करियर को बैंगलुरू में बनाया।वो ओमान क्रिकेट लीग में खेल चुके हैं जहां पर एक बार तो उन्होंने 168 रन बनाए थे। डीसीसी टूर्नामेंट में वो 6 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले प्रशांत ब्रैग्स ने 2011 में एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एक और भारतीय ने 1 ओवर में 6 छक्के जड़कर किया युवराज सिंह की बराबरी appeared first on SportzWiki Hindi.