Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एलिस्टेयर कुक ने तोड़ा एलेन बॉर्डर का लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड, टॉप 10 में 3 भारतीय

इंग्लैंड में पकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इसी के साथ ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उतरने के साथ ही लगातार 154 टेस्ट खेलने का नया वर्ल्ड रिकार्ड बनाया.

कुक ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1979 से 1994 तक अपने देश की तरफ से लगातार 153 टेस्ट मैच खेले थे.

2006 में कुक ने किया था डेब्यू 

कुक ने भारत के खिलाफ नागपुर में 1 से 5 मार्च 2006 के बीच खेले गए मैच से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और उस मैच में सेंचुरी भी जड़ी थी, लेकिन बीमार होने के बाद वो सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे.

कुक ने इसके बाद हालांकि इंग्लैंड की तरफ से हर टेस्ट मैच खेला. उनके नाम पर हेडिंग्ले टेस्ट शुरू होने से पहले तक 155 मैचों में 12099 रन दर्ज थे, जिसमें 32 सेंचुरी भी शामिल हैं. बॉर्डर ने जब अपना 153वां टेस्ट मैच खेला था तब वो 38 साल के थे, जबकि कुक अभी 33 साल के हैं.

कुक ने बॉर्डर का तोड़ा रिकॉर्ड 

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में कुक ने पहली पारी में 70 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में वो केवल एक रन बनाकर आउट हो गए थे. पाकिस्तान ने ये टेस्ट नौ विकेट से जीतकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई.

लगातार टेस्ट मैच खेलने के रिकॉर्ड के मामले में कुक और बॉर्डर के बाद ऑस्ट्रेलिया के मार्क वॉ 107 रन, भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर 106 रन और न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कलम 101 रन के साथ इस नंबर आता है.

बाकी खिलाड़ियों का ऐसा रहा है प्रदर्शन

मैकुलम अपने करियर में डेब्यू के बाद संन्यास लेने तक कभी किसी टेस्ट मैच से बाहर नहीं रहे. इसी तरह से एडम गिलक्रिस्ट ने भी अपने डेब्यू के बाद लगातार 96 टेस्ट मैच खेलकर क्रिकेट के इस फ़ॉर्मेट को अलविदा कहा था.

हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले एबी डिविलियर्स ने डेब्यू के बाद लगातार 98 टेस्ट मैच खेले, लेकिन बेटे के जन्म के कारण इसके बाद वो एक टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे. उन्होंने कुल 114 टेस्ट मैच खेले.

The post एलिस्टेयर कुक ने तोड़ा एलेन बॉर्डर का लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड, टॉप 10 में 3 भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.