Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केवल 109 रन पर ढेर हो गई अफगानिस्तान, भारत ने खिलाया फॉलोऑन

बेंगलुरू। रविचन्द्रन अश्विन (27 रन पर चार विकेट) के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन चाय के विश्राम से ठीक पहले अफगानिस्तान की पहली पारी में 109 रन पर ढेर दी। इससे पहली पारी में 474 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने 365 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। भारतीय कप्तान अजिंक्या रहाणे ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन खिलाया।

भारत की ओर से रवीन्द्र जडेजा ने 18 रन देकर दो और इशांत शर्मा ने 28 रन देकर दो विकेट लिए। जबकि उमेश यादव ने एक विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपना सौवां शिकार पूरा किया। अफगानिस्तान की ओर से सबसे बड़ी पारी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने खेली। उन्होंने टीम की ओर से सर्वाधिक 24 रन का योगदान दिया। दसवें नम्बर के बल्लेबाज मुजीब उर रहमान 15 रन के साथ दूसरे टॉप स्कोरर रहे।

इससे पहले शिखर धवन और मुरली विजय के शतकों के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (71) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने लंच तक अपनी पहली पारी में 474 रन का विशाल स्कोर बना लिया।

भारतीय टीम ने गुरुवार के छह विकेट पर 347 रन से आगे खेलना शुरू किया। हार्दिक पांड्या ने दस रन से आगे खेलते हुए 71 रन बनाए। उन्होंने 94 गेंदों में 10 चौकों की मदद से अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। रविचंद्रन आश्विन ने 18, रवींद्र जडेजा ने 20 और उमेश यादव ने नाबाद 26 रन बनाए।

25 साल के तेज गेंदबाज यामिन अहमदजई ने 19 ओवर में 51 रन पर सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। वहीं वफादार ने 21 ओवर में 100 रन देकर दो विकेट झटके। इंडियन प्रीमियर लीग में तहलका मचाने वाले लेग स्पिनर राशिद खान 34.5 ओवर में 154 रन पर दो विकेट लिए। जबकि मुजीब उर रहमान ने 75 रन देकर एक और मोहम्मद नबी ने 65 रन पर एक विकेट लिया।