Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: अफगानिस्तान की टीम मात्र 109 रन पर हुई आलआउट, तो लोगो ने इस तरह उड़ाया मजाक

भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जून गुरुवार से एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस भारतीय टीम ने जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने 474 रन का एक बड़ा स्कोर बनाया. भारत के लिए मुरली विजय ने 105 रन का शतक में लगाया. वही शिखर धवन ने भी अपनी टीम के लिए 107 रन का एक शानदार शतक लगाया.

अफगानिस्तान की टीम मात्र 109 रन पर हुई आल आउट 

आपकों बता दें, कि भारत के 474 रन के लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान की टीम मात्र 109 रन पर आल आउट हो गई है. अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज टिक के खेल नहीं पाया और नियमित अंतराल में अफगानिस्तान की टीम अपने विकेट गंवाती रही, अफगानिस्तान के पांच बल्लेबाज तो दहाई का आँकड़ा भी नहीं छु सके है.

अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 24 रन मोहम्मद नबी ने बनाये. वही मुजीब उर रहमान ने अपनी टीम के लिए 15 रन का योगदान दिया.  भारत के लिए जहां अश्विन ने 4 विकेट लिए वही इशांत शर्मा और रविन्द्र जडेजा ने भारतीय टीम के लिए 2-2 विकेट लिए है.

अफगानिस्तान की पारी के बाद कुछ ऐसी रही ट्विटर प्रतिक्रिया 

The post किसने क्या कहा: अफगानिस्तान की टीम मात्र 109 रन पर हुई आलआउट, तो लोगो ने इस तरह उड़ाया मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.