Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

11 प्रयासों और 54 साल बाद आज ही के दिन भारत को मिली थी लॉर्ड्स मैदान पर पहली टेस्ट जीत

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 1932 में 25 से 28 जून को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर खेला था, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। यह भारत का पहला टेस्ट था और उस सीरीज में एकमात्र मैच था जिसमें भारत को इंग्लैंड टीम ने 158 रनों के अंतर से हराया था।

इसके बाद भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ काफी क्रिकेट खेला है लेकिन भारत को पहली जीत लंबे समय बाद मिली थी। लेकिन आज का दिन भारत के लिए साल 1986 में बेहद ख़ास रहा था।

इतने साल बाद मिली थी लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड पर पहली जीत

भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीमों से साल 1932 से 1986 तक 10 टेस्ट मैच में खेले थे जिसमें भारतीय टीम को लगातार हार का सामना ही करना पड़ा और अंततः यह सूखा आज ही के दिन साल 1986 में पूरा हुआ जब भारतीय टीम ने एक रोमांचक मैच में आखिरी दिन जीत हासिल की थी।

यह टेस्ट मैच वाकई बेहद शानदार रहा था जिसमें भारतीय टीम को जीत मिली थी। इस मैच में रोमांच ऐसा हो गया था जैसे आज आईपीएल में होता है न वैसा क्योंकि एक तरफ भारत के विकेट गिरते जा रहे थे, तो दूसरी तरफ दिन भी धीरे-धीरे ढल रहा था। लेकिन भारतीय टीम का इस दिन अच्छा किस्मत था जिसके कारण जीत मिल गयी थी।

आखिर क्या हुआ था आखिरी दिन

बता दें कि भारत को लॉर्ड्स पर जीत हासिल करना बहुत मुश्किल हो गया था क्योंकि दूसरी पारी में इंग्लैंड के बनाये रनों के बाद भारत को 134 रन बनाने थे लेकिन यह छोटा सा स्कोर भी बहुत बड़ा हो गया था। लगातार गिर रहे थे. इस कारण यह भी मैच ऐसे ही निकलता दिख रहा था, लेकिन जब कप्तान कपिल देव बल्लेबाजी करने आये तो उन्होंने टी20 की तरफ से खेलते हुए मैच को पूरी तरह से पलट दिया।

कपिल देव ने खेली थी टी20 जैसी पारी

कपिल देव ने महज 10 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बना डाले थे जिसमें उन्होंने 1 छक्का और 4 चौके लगाये थे और भारत को 5 विकेटों से जीत दिलाई थी।

हालाँकि, इस मैच में दिलीप वेंगसरकर का अहम रोल रहा था, जिन्होंने पहली पारी में नाबाद 126 रन बनाये थे। मैच में पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 4 विकेट लेने वाले कपिल देव को मैन ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था।

The post 11 प्रयासों और 54 साल बाद आज ही के दिन भारत को मिली थी लॉर्ड्स मैदान पर पहली टेस्ट जीत appeared first on SportzWiki Hindi.