Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये 11 दिग्गज खिलाड़ी सबसे अधिक बार हुए नर्वस 90’s के शिकार, 11 में 3 भारतीय

क्रिकेट एकाग्रता का खेल है. बल्लेबाज की अगर गेंद से निगाहें हटी तो उसे आउट होने में समय नही लगता. फिर चाहे वह कितनी अच्छी फॉर्म में ही बल्लेबाजी क्यों ना कर रहा है. कई बल्लेबाजों को 90 से 99 के बीच ज्यादतर आउट होते देखा गया है. इसके कई कारण हो सकते हैं. जिसमें या तो बल्लेबाज थक चुका हो, जिससे एकाग्रता खो दी हो या फिर अधिक दवाब ले लिया हो. इसीलिए क्रिकेट में 90 से 99 के बीच को नर्वस 90 भी कहा जाने लगा. चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही ग्यारह खिलाड़ियों के बारे में जो सबसे अधिक बार टेस्ट क्रिकेट में नर्वस 90 का शिकार हुए हैं.

11. रोहन कन्हाई 

रोहन कन्हाई ने 1957 से 1974 के बीच 17 सालों तक वेस्टइंडीज टीम का नेतृत्व किया. अपने शानदार क्रिकेट करियर में रोहन ने 47 की औसत से 6,000 रन बनाए.

उन्होंने 15 शतक और 28 अर्द्धशतक भी लगाए हैं. उनके शतक और अधिक हो सकते थे, अगर वह नर्वस 90 का शिकार ना हुए होते.

10. क्लेम हिल 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज क्लेम लंबे समय तक पूरी दुनिया में शानदार बल्लेबाज रहे. जब वह सिर्फ 16 साल के थे उसी समय उन्होंने एक इंटर कॉलेज मैच में 360 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी को दिखाया था.

ऑस्ट्रेलिया के लिए क्लेम ने 49 टेस्ट मैच खेले. जिसमें 3412 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 सतक और 19 अर्द्धशतक लगाए. जबकि कई मौकों पर वह नर्वस 90 की वाधा को पार नही कर सके.

The post ये 11 दिग्गज खिलाड़ी सबसे अधिक बार हुए नर्वस 90’s के शिकार, 11 में 3 भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.