भारतीय क्रिकेट टीम को जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाना है. यह दौरा 3 जुलाई से शुरु होगा. पहले तीन टी-20 मैचों की सीरीज होगी. जबकि इसके बाद तीन मैचों की ही वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे में इंग्लैंड टीम आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक पर है. टीम इंडिया अपने इस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतर सकती है.
ओपनर

मौजूदा समय में भारतीय टीम में सिखर धवन और रोहित शर्मा से बेस्ट सलामी जोड़ी नही हो सकती. रोहित और धवन की जोड़ी लगातार भारत को शानदार शुरुआत दिलाती आ रही है. इन दोनों का रिकॉर्ड इंग्लैंड में भी अच्छा रहा है. वहीं अगर कोई समस्या आती है तो केएल राहुल ओपनिंग के तौर पर आ सकते हैं.
मध्यक्रम

विराट कोहली 2014 का दौरा भुलाकर यहां शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे. वह वनडे के जबरदस्त खिलाड़ी हैं. उनके लिए यह कर पाना कोई मुश्किल नही होगा. वहीं टीम मैनेजमेंट धोनी के नंबर को भी देखना चाहेगा.
आईपीएल में धोनी ने उपरी क्रम में आकर जबरदस्त बल्लेबाजी की थी. ऐसे में इंग्लैंड में वह अगर उपर बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो मध्यक्रम में उनकी जगह महत्वपूर्ण होगी. वहीं सुरेश रैना, केएल राहुल जैसे बल्लेबाज इसे और अधिक मजबूत बना सकते हैं.
लोअर मिडल ऑर्डर

निदहास ट्रॉफी में कमाल करने वाले दिनेश कार्तिक इस क्रम के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे. वहीं ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या और कार्तिक को लेकर थोड़ा असमंजस जरुर रहेगा. जबकि टीम 2019 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए दिनेश कार्तिक के आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहेगी.
स्पिनर

स्पिनर कुलदीप यादव और यज़ुवेंद्र चहल वनडे क्रिकेट में शानदार रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर खेल कर वह आने वाले वर्ल्ड कप के लिए भी अनुभव पाना चाहेंगे. इंग्लैंड की परिस्थितियां थोड़ा अलग होती है. ऐसे में वहां के मौसम को समझना एक चुनौती है.
तेज गेंदबाज

भारत के पास भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह जैसा जबरदस्त तेज गेंदबाज मौजूद हैं. दोनों ने ही वनडे में पिछले काफी समय से भारत के लिए शानदार गेंदबाजी की है. वहीं आईपीएल में शानदार गेंदबाजी करने वाले उमेश को भी मौका दिया जा सकता है. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर विकल्प के रूप में मौजूद होंगे.
The post इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारतीय टीम घोषित, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.