Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम के 11 खिलाड़ी के साथ बनाएंगे ये नया रिकॉर्ड 

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय क्रिकेट टीम 3 जुलाई से शुरू होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए इंग्लैंड पहुंच गई है। लेकिन इस दौरे से पहले भारतीय टीम को आयरलैंड के साथ दो टी-20 मुकाबले खेलेगी। इस मुकाबले का पहला मैच आज आयरलैंड की राजधानी डबलिन में खेला जाएगा। लेकिन इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के 11 खिलाड़ी मैदान में उतरते ही एक नया रिकॉर्ड बना देंगे। आज आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाला पहला टी-20 मैच भारतीय टी-20 क्रिकेट इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। भारतीय टीम आज अपना 100वां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेलेने मैदान में उतरेगी। यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8.30 मिनट पर शुरू होगा।


भारतीय टीम के इंग्लैंड दौर से पहले सचिन तेंदुलकर ने कहा की इन दिनों भारतीय टीम में सबसे तेज गेंदबाज है। भारतीय टीम तीन महीने के लंबे दौरे के के दौरान वह पहले आयरलैंड के खिलाफ 27 जून से 2 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद लगभग तीन महीने तक इंग्लैंड के साथ मैच खेलेगा। इंग्लैंड के साथ तीन टी20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड को अब भारतीय टीम के साथ सीरीज खेलनी है। 2018 से 2023 तक भारतीय टीम को 51 टेस्ट मैच, 83 वनडे और 69 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बारे में जानकारी दी है। 2018-19 में भारतीय टीम को 54 मैच खेलने हैं और आने वाले चार सालों में क्रमश : 41, 33, 40 और 35 मैच खेलने है।टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत अगस्त में होगी।

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, शिखर धवन, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह

आयरलैंड टीम : गैरी विल्सन (कप्तान), एंड्रयू बिलबिर्नी, पीटर चेज, जार्ज डाकरेल जोशुआ लिटल, एंडी मैकब्रायन, केविन ओब्रायन, विलियम पोर्टरफील्ड, स्टुअर्ट पायंटर, बायड रैनकिन, जेम्स शेनन, सिमी सिंह, पाल स्टर्लिंग और स्टुअर्ट थाम्पसन



Herald