भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान अपना एक अलग ही रूप दिखाया था। महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल में पूरी तरह से अपनी शुरूआती दौर वाली शैली से खेलते दिखे। ऐसे में आईपीएल में फिर से पुराने रंग में नजर आने वाले धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए देखने को लेकर क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

धोनी के फैंस को धोनी से थी आईपीएल वाले अवतार की उम्मीद
आईपीएल के समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ पहली बार भारतीय टीम के लिए मैदान में उतरे। कैप्टन कूल धोनी के इस नए अवतार को देखने के लिए दर्शक बेताब नजर आ रहे थे। धोनी इस मैच में खेलते उतरे तो पूरा स्टेडियम धोनी के नाम से गूंज उठा।

आयरलैंड के खिलाफ 11 रन बनाकर चलते बने धोनी
क्रिकेट प्रशंसकों को धोनी से बड़ी उम्मीदें थी। लेकिन इस खिलाड़ी के पास खेलने का ज्यादा मौका नहीं था। क्योंकि धोनी जब खेलने उतरे तो 13 गेंदे ही बची थी। लेकिन वहीं इनके फैंस को धोनी से कुछ अच्छे शॉट्स की उम्मीद जरूर थी। धोनी ने आते ही एक दनदनाता हुआ छक्का लगाया और अपने फैंस की उम्मीदें कायम रखी लेकिन आखिरी ओवर में कैप्टन कूल का धेर्य टूट गया और वो 5 गेंदो में 11 रन बनाकर चलते बने।

धोनी के आउट होने पर निराश फैंस की रणवीर सिंह ने की हौंसला अफजायी
धोनी के आउट होते ही उनके फैंस में निराशा की लहर फैल गई। धोनी के फैंस उनके इस नए अवतार में एक दो शॉट्स ओर देखना चाहते थे लेकिन आउट होना नहीं। ऐसे में धोनी के आउट होने पर निराश होने वाले उनके फैंस के लिए बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणवीर सिंह ने हौंसला अफजायी की।

रणवीर सिंह ने धोनी के आउट होने पर किया ट्वीट, जीता दर्शकों का दिल
जी हां रणवीर सिंह ने धोनी के 11 रनों पर आउट होने के बाद अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि “कोई नहीं यार आखिरी ओवर है। धोनी के खेल से कोई बराबरी नहीं कर सकता । इस समय जैसी जरूरत थी उन्होंने वैसी ही बल्लेबाजी की।” धोनी के आउट होने के बाद रणवीर सिंह के इस ट्वीट ने हर किसी का दिल जीत लिया और धोनी के फैंस की निराशा को दूर किया।
Koi Nahi Yaar, last over hai..
Dhoni’s game is unparalleled. He can bat precisely in the manner that the situation requires. King of versatility!@msdhoni #IREvIND
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) June 27, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post आयरलैंड के खिलाफ महेन्द्र सिंह धोनी के 11 रनों पर आउट होते ही रणवीर कपूर ने कह डाली ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.