क्रिकेट से जुड़ी तमाम जानकारियां आपके पास जरूर होंगी लेकिन अभी भी कुछ ऐसे तथ्य हैं,जिनके बारे में शायद ही पता हो। भारत में क्रिकेट धर्म की तरह फैलता जा रहा है। इसके चाहने और खेलने वाले दोनों की संख्या में काफी इजाफा भी हो रहा है। देश में क्रिकेट की यह यात्रा कई दशक पूर्व से चली आ रही है।
आज हम आपकों एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी के बारे में बताएंगे,जो विदेशी टीम में रहकर 12 मैच खेल आया है। अब आप भी हैरान होंगे कि आखिर ये भारतीय खिलाड़ी कौन है?
इंग्लिस क्रिकेटर के रूप में बनाई पहचान

आज इस आर्टिकल में जिस खिलाड़ी का जिक्र होने जा रहा है,उनके क्रिकेट के आंकड़े सभी को हैरत में डाल देंगे। बड़े-बड़े बल्लेबाज जो कारनामा मौजूदा समय में नहीं कर पाते हैं तो वहीं ये दिग्गज इसे दशकों पहले कर दिखाया था। जी हां,हम जिस क्रिकेट की बात कर रहे हैं उनका नाम है दलीप सिंह जी।
दलीप सिंह का जन्म 13 जून 1905 में गुजरात के काठियावाड़ में हुआ था। दिलीप सिंह एक इंग्लिस क्रिकेटर थे। दलीप सिंह की प्रारंभिक पढ़ाई राजकोट के राजकुमार कॉलेज में हुई। इसके बाद वो इंग्लैंड के शेल्टनहेम कॉलेज से अपनी बाकी की पढ़ाई की।
प्रथम श्रेणी में 15 हजार रन दर्ज

दलीप सिंह को क्रिकेट का बहुत शौक था। कॉलेज में क्रिकेट खेलने के बाद दलीप सिंह इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने लगे और यहीं से इनका क्रिकेट में करियर शुरू हो गया था। फर्स्ट क्लास मैच में दिलीप सिंह ने 15485 रन बनाए।
इस दौरान दलीप ने 50 शतक और 64 अर्धशतक भी जड़े। काउंटी में दलीप सिंह ने ससेक्स के लिए सबसे ज्यादा मैच खेले। दलीप सिंह इंग्लैंड क्रिकट टीम से 12 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 995 रन भी बनाए।
दलीप के नाम तिहरा शतक का रिकॉर्ड

भारतीय मूल के इंग्लिंस क्रिकेटर दलीप सिंह के नाम तिहरा शतक का भी रिकॉर्ड है। यह कारनामा उन्होंने 7 मई 1930 में किया था। इंग्लैंड की घरेलू क्रिकेट टी ससेक्स और नॉर्थैंप्टनशॉयर के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा था।
इस दौरान ससेक्स की टीम से खेलते हुए दिलीप सिंह 333 रन की अद्भुत पारी खेली। इस पारी में दलीप सिंह ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की थी।
याद में दलीप ट्रॉफी का किया जाता है आयोजन

दिलीप सिंह के अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं थी। उनकी प्रतिभा का सम्मान करते हुए बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंट में दलीप ट्रॉफी की शुरूआत की। पहली बार 1961 में दलीप ट्रॉफी आयोजित की गई थी। तब से लेकर अब तक लगातार दिलीप ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। दलीप सिंह की मृत्यु साल 1959 में हुई थी।
The post दिग्गज भारतीय क्रिकेटर इंग्लैंड जाकर उनकी टीम से खेल आया 12 टेस्ट मैच तो बीसीसीआई ने दिया था ये खास तोहफा appeared first on SportzWiki Hindi.