क्रिकेट में सबसे ज्यादा रोमांच तब देखने को मिलता है जब मैदान में चौकों और छक्कों की बरसात होती है। टी-20 क्रिकेट के खेल के कॉन्सेप्ट को ही बदलकर रख दिया है। पहले जमाने में छक्का जड़ना हर बल्लेबाज के लिए सबसे मुश्किल लेकिन गौरव की बात होती थी। लेकिन अब टी-20 क्रिकेट में छक्कों की बरसात होना आम बात है।
लेकिन आज आपको एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे है कि जिसने अपने पूरे वनडे करियर में एक भी शतक नहीं जड़ा। अब आप भी सोच रहे होंगे कि ये खिलाड़ी कौन हैं। तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं इस दिग्गज खिलाड़ी के बारे में…
इस खिलाड़ी के नाम दर्ज है ये शर्मनाक रिकॉर्ड

कभी भारतीय टीम का हिस्सा रहे बल्लेबाज मनोज प्रभाकर के नाम यह अजीब रिकॉर्ड दर्ज है। मनोज प्रभाकर तत्कालीन समय के उम्दा खिलाड़ी माने जाते थे। वो गेंद और बल्ला दोनों से विरोधी टीम पर कहर बनकर टूट पड़ते थे। लेकिन उम्दा भारतीय ऑलराउंडर मनोज ने अपने वनडे जीवन में एक भी छक्का नहीं जड़ा। मनोज टीम इंडिया में टॉप ऑर्डर पर बल्लेबाजी करते थे।
देश के लिए खेले 130 वनडे मैच

मनोज प्रभाकर देश के लिए 130 वनडे मैच खेल जुके हैं। लेकिन अफसोस की बात यह कि इस दौरान इनके बल्ले से एक भी सिक्स नहीं निकला। मनोज 130 वनडे मैचों की 98 पारियों में बल्लेबाजी की।
इस दौरान उन्होंने 1858 रन भी बनाए। हैरानी की बात ये है कि इस दौरान मनोज ने दो शतक और 11 अर्धशतक भी जडे़। मनोज के नाम वनडे क्रिकेट में 165 चौके दर्ज हैं, लेकिन एक भी छक्का मनोज के खाते में नहीं आ सका।
टेस्ट मैच में मिली कामयाबी

वनडे क्रिकेट में एक भी छक्का न जड़ पाने वाले भारतीय खिलाड़ी मनोज प्रभाकर को टेस्ट क्रिकेट में जरूर कामयाबी मिली। मनोज भारत की तरफ से कुल 39 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। टेस्ट फार्मेट में मनोज ने 1600 सौ रन भी बनाए। वहीं उनके नाम टेस्ट में 1 शतक और 9 अर्धशतक दर्ज हैं।
हालांकि मनोज ने टेस्ट फार्मेट में 4 आकाशीय छक्के जरूर जड़े। मनोज प्रभाकर ने अपना पहला वनडे मैच शरजाह में श्रीलंका के खिलाफ 8 अप्रैल 1984 में खेला था। वहीं 1984 में ही दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।
The post 130 वनडे मैच में दो शतक और 11 अर्धशतक लेकिन पूरे वनडे करियर में एक भी सिक्स नहीं जड़ पाया ये दिग्गज भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.