Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रुति और दक्ष अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट में दोहरे खिताब की ओर

पुणे
श्रुति अहलावत और दक्ष अग्रवाल एमएसएलटीए – केपीआईटी अरूण वकांकर स्मृति एशियाई अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट में दोहरे खिताब अपने नाम करने की ओर बढ़ रहे हैं।

श्रुति का सामना बालिका एकल फाइनल में उनकी युगल जोड़ीदार वेदा प्रपूर्णा से होगा जबकि दक्ष की भिड़ंत लड़कों के एकल वर्ग में उनके युगल जोड़ीदार मानस धामने से होगी। दोनों ग्रुप के फाइनल में पहुंचे खिलाडिय़ों ने अपनी अपनी युगल स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बना ली है।            

श्रुति ने रूमा गाईकाईवारी को 6-0, 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जबकि दक्ष ने अनरघा गांगुली को 7-5, 6-1 से पराजित किया। वेदा ने सोनल पाटिल को 6-2, 6-3 से जबकि मानस ने ओमांश सहारिया को 3-6, 7-6, 6-2 से शिकस्त दी।