Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने आयरलैंड को 143 रन से हरा T20 सीरिज की अपने नाम

इंटरनेट डेस्क। शुक्रवार को भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को 143 रन से हराकर सीरिज को अपने नाम कर लिया। इससे पहले के मैच में भी भारत ने आयरलैंड को हरा दिया था। शुक्रवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 70 और सुरेश रैना नेे 69 रन की पारी खेल आयरलैंड के सामने एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय, इंग्लैंड टीम में हुई ऑलराउंडर स्टोक्स की वापसी

इसके बाद भारत ने 4 विकेट पर आयरलैंड को 213 रन का लक्ष्य दिया लेकिन आयरलैंड की टीम 70 रन बनाकर ही आल आउट हो गई और भारत ने 143 रन से आयरलैंड को हराकर श्रृखंला 2-0 से अपने नाम कर ली।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में कुल चार विकेट पर 213 रन बनाए इसके बाद गेंदबाजी करते हुए युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के तीन-तीन विकेट चटकाए जिसके बाद आयरलैंड की टीम पस्त हो गई और 12.3 ओरव में मात्र 70 रन पर ही आल आउट हो गई। इसके बाद इस श्रृखंला के मैन आॅफ द सीरिज यजुवेंद्र चहल बने।

नॉकआउट चरण के पहले मैच में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच होगा मुकाबला, देखिए पूरा कार्यक्रम

आपकों बता दें की मैन ऑफ द मैच बने राहुल और सुरेश रैना के बीच 106 रनों की साझेदारी हुई तो वहीं, हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवरों में नौ गेंद परताबड़ तोड़ बल्लेबाजी कर चार छक्के और एक चौकालगाकर नाबाद 31 रन बनाये।इधर टी 20 में अपना पहला मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने चार रन देकर आयरलैंड के सलामी बल्लेबाज जेम्स शेनन आउट किया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला विकेट हासिल किया।

चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत ने बेल्जियम से ड्रॉ खेला, फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार