लक्ष्मीपति बालाजी, भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी भारत और पाकिस्तान दोनों में सबसे ज्यादा प्यार पाने वाले क्रिकेटरों में से एक रहे है। 2004 में पाकिस्तान के सफल दौरे के बाद उन्होंने क्रिकेट करियर में बदलाव का अनुभव किया। बालाजी जिन्होंने भारत के लिए अपने समय में काफी अच्छा क्रिकेट खेला और सभी को खूब मनोरंजन दिया था लेकिन आज ये क्रिकेट को अलविदा कह चुके है।

इस दौरान एक बार फिर लक्ष्मीपति बालाजी की झलक सबको देखने को मिली है जहाँ ये स्टार स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह के टॉक शो “क्विक हील विद भज्जी ब्लास्ट” में आये थे। इस दौरान दोनों के बीच खूब मजेदार बातें हुई है, जिसमें पाकिस्तान को लेकर भी भज्जी ने बात छेड़ी।
तमिलनाडु के क्रिकेट खिलाड़ी ने 2004 की भारत-पाकिस्तान श्रृंखला के दौरान एक घटना का खुलासा किया जहां टीम इंडिया के दर्शकों ने प्रसिद्ध गीत “बाबूजी ज़रा धीरे चलो” के गीत को “बालाजी ज़रा धीरे चलो” के गीतों में बदल दिया था।

इस बात को करते हुए तेज गेंदबाज और साथी स्पिनर हरभजन सिंह खूब हँसे है। भज्जी जिन्होंने इस से पहले भी कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों के साथ इस टॉक शो में बात कर चुके है। साथ ही इस बार बालाजी चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच रहे थे तो भज्जी टीम का हिस्सा थे, जिन्होंने कुछ मैचों में अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया था और उसी दौरान इस टॉक शो को शुरू किया था।
यहाँ देखिये वीडियो:-
इसी बीच आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर ने साल 2016 में, 8 टेस्ट, 30 एकदिवसीय और 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के साथ संन्यास की घोषणा कर दी थी। इनके कैरियर को पीठ की चोट ने काफी प्रभावित किया था, लेकिन किसी ने भी इनकी क्षमता पर संदेह नहीं किया। 73 आईपीएल मैचों में तेज गेंदबाज ने 76 विकेट लिए हैं। साथ ही ये आईपीएल इतिहास में पहली हैट-ट्रिक लेने वाले गेंदबाज भी यही हैं।
The post 14 साल बाद बाला जी का खुलासा, पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान दर्शक गा रहे गाना “बालाजी जरा धीरे चलो” appeared first on SportzWiki Hindi.