Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्ष, श्रुति को अंडर14 टेनिस टूर्नामेंट में दोहरा खिताब

पुणे
 पुणे के दक्ष अग्रवाल और दिल्ली की श्रुति अहलावत ने एमएसएलटीए-केपीआईटी अरूण वकांकर स्मृति एशियाई अंडर -14 टेनिस टूर्नामेंट के एकल फाइनल में जीत दर्ज कर दोहरे खिताब अपने नाम किए।

बालकों के फाइनल में पांचवी वरीयता प्राप्त दक्ष ने अंडर 12 राष्ट्रीय चैम्पियन और स्थानीय खिलाड़ी मानस धामनी को 6-4, 6-2 से मात दी। इससे पहले इन दोनों खिलाडिय़ों की जोड़ी ने बालक युगल का खिताब जीता था।

श्रुति ने बालिका एकल फाइनल में अपनी युगल जोड़ीदार हैदराबाद की वेदा प्रपूर्णा को एकतरफा मुकाबले में 6-0 6-3 से शिकस्त दी। श्रुति और वेदा की जोड़ी ने कल युगल खिताब हासिल किया था।