भारतीय टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने के बाद इंग्लैंड के काफी अहम दौरें पर जाना है. इंग्लैंड की धरती पर भारतीय टीम को 3 टी-20 मैच, तीन वनडे मैच और पांच टेस्ट मैच खेलनी है.
इस प्रकार है इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का कार्यक्रम

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज के बाद 12 जुलाई से तीन वनडे मैच की सीरीज शुरू होनी है. सीरीज का पहला वनडे मैच 12 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जायेगा. वही सीरीज का दूसरा वनडे मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम पर 14 जुलाई को खेला जायेगा. वनडे सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला 17 जुलाई को हेडिंग्ले में खेला जायेगा.
इंग्लैंड को हरा नंबर-1 पर आना चाहेगी भारतीय टीम

आपकों बता दे, कि आईसीसी की वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड की टीम जहां नंबर-1 पायदान पर है. वही भारतीय टीम नंबर-2 पायदान पर है. अगर भारतीय टीम इंग्लैंड को उसी की धरती पर वनडे सीरीज हरा देगी, तो भारतीय टीम के पास नंबर-1 वनडे टीम बनने का एक सुनहरा अवसर होगा.
इंग्लैंड दौरें के लिए पहले इस प्रकार थी भारतीय वनडे टीम

इंग्लैंड दौरें के लिए भारतीय टीम का चयन 8 मई को हो गया था. भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने जो टीम चुनी है वह काफी संतुलित नजर आ रही है और इस टीम पर इंग्लैंड दौरें में वनडे सीरीज जीतने का माद्दा नजर आ रहा है.
इस प्रकार है भारत की वनडे 15 सदस्यी वनडे टीम
#TeamIndia for three-match ODI series against England announced
Virat (Capt), Shikhar, Rohit, KL Rahul, Shreyas, Rayudu, MS Dhoni(wk), Dinesh Karthik, Chahal, Kuldeep, Sundar, Bhuvneshwar, Bumrah, Hardik, Kaul, Umesh #ENGvIND
— BCCI (@BCCI) May 8, 2018
यो-यो टेस्ट के बाद इस प्रकार है भारतीय वनडे टीम
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सुरेश रैना, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, युज्वेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव
आपकों बता दें, कि यो-यो टेस्ट में अम्बाती रायडू फेल होकर बाहर भारतीय टीम से बाहर हो चुके है और उनके स्थान पर सुरेश रैना को भारतीय वनडे टीम में मौका मिल गया है.
The post रोहित शर्मा के यो-यो टेस्ट पास करने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए घोषित हुई भारतीय टीम, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.