Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐतिहासिक टेस्ट: लंच तक ही धवन ने ठोका शतक, भारत ने बनाए 157 रन

बेंगलुरु। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (104) की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच में धमाकेदार शुरुआत करते हुए लंच तक बिना किसी नुकसान के 157 रन बना लिए हैं। शिखर धवन के साथ दूसरे सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए मोदी ने दी भारत-अफगानिस्तान टीम को बधाई

मैच में उतरने के साथ ही अफगानिस्तान टेस्ट खेलने वाली 12वीं टीम बन गई। इससे पहले टेस्ट खेलने वाली 11वीं टीम आयरलैंड रही थी। जिसने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।

आज होगा फीफा वर्ल्ड कप का आगाज, मेजबान रूस उतरेगा विजयी शुरूआत के लिए मैदान पर

इससे पहले विराट कोहली की जगह भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे अंजिक्या रहाणे ने अफगान टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। काबुल में जन्में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी ने ऐतिहासिक टेस्ट मैच में टॉस के लिए सिक्का उछाला। इस मौके पर उन्होंने अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टानिकजाई को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया।

ब्राजील में अब नहीं है फीफा विश्व कप के प्रति ज्यादा जुनून

भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का अन्तिम 11 में चयन किया गया। इसके साथ ही वह टीम इंडिया की ओर से आठ साल बाद टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरे। शिखर ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने अपनी पारी में अबतक 88 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 104 रन बनाए। इस दौरान धवन ने 19 चौके और 3 छक्के लगाए।

भारत: अजिंक्या रहाणे (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रवींचन्द्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव।

अफगानिस्तान: असगर स्टानिकजाई (कप्तान), मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), जावेद अहमदी, रहमत शाह, अफसर जलाल, मोहम्मद नबी, हस्तामुल्लाह शाहिदी, मुजीब उर रहमान, राशिद खान, यामिन अहमदजई, वफादार।