भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को तो आप ‘वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण’ के नाम से जानते है, लेकिन उनका पूरा व सही नाम अबतक आप को भी नहीं पता होगा.
चलिये हम आपकों आज वीवीएस लक्ष्मण का पूरा नाम बता देते है. वीवीएस लक्ष्मण का पूरा नाम वांगीपुरप्पू वेंकट साई लक्ष्मण है.
मेडिकल छात्र के रूप में कर चुके है पढ़ाई
वीवीएस लक्ष्मण एक डॉक्टरी परिवार से रखते है उनके माता व पिता दोनों ही डॉक्टर है. वह खुद पढ़ाई में बहुत अच्छे थे. लक्ष्मण ने मेडिकल छात्र के रूप में दाखिला भी लिया था, लेकिन बाद में उन्होंने डॉक्टरी को छोड़ एक क्रिकेटर बनने का फैसला किया और इस तरह क्रिकेट को एक बेहद स्टाइलिश क्रिकेटर मिला.
पूर्व राष्ट्रपति के है भतीजे
आपको बता दे, कि भारतीय टीम के पूर्व वेरी वेरी स्पेशल बल्लेबाज लक्ष्मण भारत के दुसरे राष्टपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के भतीजे है. यह जानकारी बहुत कम लोगो को ही है, लेकिन इस बात की जानकारी लक्ष्मण के विकिपीडिया पेज पर दी गई है. आपको यह भी बता दे, कि वीवीएस लक्ष्मण को अपने शानदार करियर के बावजूद कभी भी विश्वकप टीम में जगह नहीं मिली थी.
कंगारुओं को करते थे पसंद
लक्ष्मण ने अपने दौर की सबसे मजबूत मानी जाने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ हमेशा शानदार प्रदर्शन किया. यह भी कहा जाता है, कि ऑस्ट्रेलियाई टीम उन्हें तकनीक और कलाई के मामले में सचिन तेंदुलकर से भी बेहतर बल्लेबाज मानते थे. लक्ष्मण को वेरी वेरी स्पेशल का टाइटल भी ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व कप्तान इयान चैपल ने दिया था.
कुछ ये रोचक बातें भी है लक्ष्मण की :
आपको जानकर हैरानी होगी, कि वीवीएस लक्ष्मण ने जब अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. तो वह शून्य पर आउट हो गये थे. वही जब लक्ष्मण ने अपना वनडे डेब्यू भी किया था तो वह तब भी शून्य पर आउट हो गये थे.
जी आर शैलजा नाम की लड़की से वीवीएस लक्ष्मण ने साल 2004 में शादी की और दोनों के ही अभी वर्तमान में दो बच्चे एक बेटा व एक बेटी है.
लक्ष्मण ने भारतीय टीम के लिए 134 अंतराष्ट्रीय टेस्ट मैच व 86 वनडे मैच खेले. जिसमे उन्होंने टेस्ट मैच में 45.97 की शानदार औसत से 8781 रन बनाये. वही अपने खेले गये 86 वनडे में लक्ष्मण ने 30.76 की औसत से 2338 रन बनाये.
वीवीएस लक्ष्मण को पदम्श्री के पुरुष्कार से भी नवाजा गया है.
The post इस दिग्गज भारतीय क्रिकेटर के चाचा थे राष्ट्रपति, लेकिन 16 साल खेलने के बाद भी नहीं मिला विश्वकप टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.




