Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सर्बिया की निगाहें स्विट्जरलैंड को हरा अंतिम 16 में पहुंचने पर

कैलिनइनग्राद

आत्मविश्वास से भरी सर्बिया कल यहां फीफा विश्व कप के ग्रुप ई मुकाबले में स्विट्जरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मिलने वाली कड़ी चुनौती से वाकिफ है और उसके खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टीम को अंतिम 16 में पहुंचाने के लिये बेताब हैं। यूरोपीय टीमों के इस मुकाबले में सर्बिया के खिलाड़ी दूसरी जीत दर्ज करने के लिये बेताब होंगे जिन्होंने शुरुआती मैच में कोस्टा रिका के खिलाफ टीम को 1-0 से जीत दिलायी थी। मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है क्योंकि स्विट्जरलैंड ने ग्रुप की प्रबल दावेदार ब्राजील को 1-1 से ड्रा पर रोका था।

 

मलाडेन क्रस्टाजिच की सर्बियाई टीम अगर इस मुकाबले में जीत दर्ज कर लेती है तो वह विश्व कप के अंतिम 16 में पहुंच जायेगी और स्वतंत्र देश बनने के बाद ऐसा पहली बार होगा। स्विट्जरलैंड के खिलाफ हुई 13 भिड़ंत में उसे केवल दो बार ही हार का मुंह देखना पड़ा है, लेकिन खिलाड़ी अपने पिछले प्रदर्शन से प्रेरणा लेंगे। वहीं स्विट्जरलैंड की टीम शुरुआती मैच में कड़ी मजबूत प्रतिद्वंद्वी से भिड़ी थी और जीत भी उसके लिये दूसरे दौर में स्थान पक्का नहीं कर पायेगी। लेकिन तीन अंक निश्चित रूप से उसके अगले दौर तक पहुंचने की उपलब्धि के लिये निर्णायक साबित होंगे। यह भी दिलचस्प है कि जब भी स्विस टीम ने विश्व कप के शुरूआती मैच में ड्रा खेला है, वह अपने ग्रुप से क्वालीफाई (1938, 1994 और 2006) करने में सफल रही है।

 

वहीं सर्बियाई टीम स्वतंत्र देश के तौर पर पहली बार विश्व कप के नाकआउट चरण में पहुंचकर अपने देश के इतिहास में नया अध्याय लिखने के लिये बेताब है और कोस्टा रिका के खिलाफ मिले तीन अंक ने खिलाड़यिों के आत्मविश्वास से बढ़ोतरी की है। स्विट्जरलैंड विपक्षी टीम के शारीरिक रूप से मजबूत खिलाड़यिों की ताकत से वाकिफ हैं, पर वे मैच में शुरू से ही दबदबा बनाने की रणनीति को अपनाना चाहेंगे। व्लादीमिर पेतकोविच के पास सभी खिलाड़ी चयन के लिये मौजूद हैं क्योंकि वालोन बेहरामी पिछले कुछ दिनों से उपचार ले रहे हैं और चयन के लिये फिट हैं।