सरान्सक (रूस)। रूस में चल रहे फीफा विश्व कप में अब ये तय हो गया है कि दिग्गज स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम इस टूर्नामेंट के अंतिम-16 में किस टीम के खिलाफ भिड़ेगी। पुर्तगाल को अपने तीसरे मैच में ईरान के खिलाफ विश्व कप मैच 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा, जिससे वह अपने ग्रुप-बी में स्पेन के बाद दूसरे स्थान पर रही।
श्रीलंका-वेस्टइंडीज मैच में एक ही दिन में गिर गए 20 विकेट
अब उसको अंतिम-16 में उरूग्वे से भिडऩा होगा। पुर्तगाल अन्तिम आठ में जगह बनाने के लिए 30 जून को सोची में गु्रप ए में अपने तीनों मैच जीतकर शीर्ष पर रहे उरूग्वे से भिड़ेगा।इस मुकाबले में रोनाल्डो का जादू देखने को नहीं मिला, जिन्होंने पहले दो मैचों में ही चार गोल किए थे।
इस टीम के खिलाफ इंग्लिश दौरे का सफल आगाज करने उतरेगी भारतीय टीम
रिकॉर्डो क्वारेस्मा ने मोरदोविया एरेना में पहले हाफ के अंतिम मिनट में गोल करके पुर्तगाल को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में पेनल्टी पर करीम अंसारीफराद ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी दिलाई।इसके बाद पुर्तगाल को मैच में जीत हासिल करने का अच्छा मौका था, टूर्नामेंट में अभी तक चार गोल अपने नाम करने वाले रोनाल्डो दूसरे हाफ में वीडियो समीक्षा से पेनल्टी मिलने के बाद गोल करने में नाकाम रहे।
भारतीय कप्तान विराट का जलवा बरकरार, वनडे रैकिंग में शीर्ष पर काबिज
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने पुर्तगाल के पहले दो मैचों में चार गोल किए थे, वह ईरान के खिलाफ भी शुरू में गोल करने की स्थिति में थे, लेकिन गोलकीपर अली बीरानवांद ने उनका प्रयास नाकाम कर दिया।क्वारेस्मा ने 45वें मिनट में गोल कर पुर्तगाल को बढ़त दिलाई। ईरान को दूसरे हाफ के इंजरी टाइम मे स्थानापन्न अंसारीफराद ने इस पर गोल कर अपनी टीम को बराबरी दिलाई।
अर्जुन तेंदुलकर ने भारतीय टीम को कराया अभ्यास, शास्त्री से टिप्स लेते आए नजर