Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंडर-19 टीम में मिल गया अर्जुन तेंदुलकर को जगह लेकिन इस वजह से अंडर-19 विश्वकप टीम से दिखा दिया जायेगा बाहर का रास्ता

 क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर का चयन श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम को जुलाई -अगस्त में श्रीलंका का दौरा करना है. जहाँ पर उसे दो चारदिवसीय मैच और 5 एकदिवसीय मैच खेलने है. अर्जुन का चयन दो चारदिवसीय मैच के लिए हुआ है, जबकि वनडे टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया है.

Image result for अर्जुन तेंदुलकर

चार दिवसीय मैच के टीम की कमान दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत के हाथों में सौंपी गई है। वहीं, एक दिवसीय अंडर-19 टीम की कमान उत्तर प्रदेश के आर्यन जुयाल के हाथों में सौंपी गई है.

बहुत से लोग उम्मीद लगाये हुए बैठे है कि आने वाले समय में अर्जुन अपने पिता सचिन तेंदुलकर का अनुकरण करते हुए अगले साल अंडर 19 विश्वकप का हिस्सा बनेंगे. उनके लिए ये बुरे सपने के सामान ही होगा क्योंकि तब तक अर्जुन 20 साल के हो जायेंगे.

File image of Arjun Tendulkar

1 सितम्बर 2001 के बाद में जन्में खिलाड़ी ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते है. लेकिन 2020 में होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप में अर्जुन 20 साल के हो जायेंगे. इसी वजह से चयनकर्ताओं ने अर्जुन को चारदिवसीय मैचो के लिए नामित किया.

2020 का अंडर 19 वर्ल्ड कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में होगा. इस बार के अंडर 19 वर्ल्ड कप के संस्करण में इंडिया ने आस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियन के रूप में प्रतिभाग करेगा. मनजोत कालरा के शानदार प्रदर्शन से इंडिया ने आस्ट्रेलिया को हराकर खिताब पर तीसरी बार कब्ज़ा किया.

Image result for अर्जुन तेंदुलकर

अब अर्जुन अंडर 19 की टीम में शामिल नहीं किये जा सकते है. इसलिए उन्हें अब रणजी ट्राफी के मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर टीम में आने की कड़ी प्रतिबद्धता जाहिर करनी होगी.

चारदिवसीय मैच टीम 

अनुज रावत (कप्तान), अथर्व तैडे,देवदत्त पड़ीक्क्ल,आर्यन जुयाल, यश राठोड़, आयुष बधोनी, समीर चौधरी, सिद्धार्थ देसाई, हर्ष त्यागी, वाई.डी.मंगवानी, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढ़ेरा, आकाश पांडे, मोहित जन्गरा, पवन शाह

एकदिवसीय टीम 

आर्यन जुयाल (कप्तान, विकेटकीपर), अनुज रावत, देवदत्त पड्डीकल, अथर्व तैडे, यश राठोड़, आयुष बधोनी, समीर चौधरी, सिद्धार्थ देसाई, हर्ष त्यागी, वाई.डी. मंगवानी, अजय देवगौड़, वाई जैसवाल, मोहित जन्गरा, आकाश पांडे, पवन शाह

The post अंडर-19 टीम में मिल गया अर्जुन तेंदुलकर को जगह लेकिन इस वजह से अंडर-19 विश्वकप टीम से दिखा दिया जायेगा बाहर का रास्ता appeared first on SportzWiki Hindi.