Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

19 साल पहले आज ही के दिन 1999 विश्वकप फाइनल में पाक को हरा दूसरी बार विजेता बनी थी ऑस्ट्रेलिया

आज वर्तमान समय में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से शायद ताकतवर टीम कोई नहीं है। यह एकमात्र ऐसी टीम है जिन्होंने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के 5 खिताब जीते है। साल 1999 में आज ही के दिन विश्व कप का फाइनल मुकाबला कंगारू टीम और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक स्टेडियम पर खेला गया था, जिसमें कंगारू टीम ने दूसरी बार खिताब जीता था।

निराश किया था पाकिस्तान ने

इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान वसीम अकरम ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जिसके बाद टीम ने काफी खराब क्रिकेट खेली और पूरे क्रिकेट जगत को निराश कर दिया। हुआ यह कि पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तान टीम ने इस निर्णायक मुकाबले में महज 132 ही रन बनाये और ऑल आउट हो गयी।

132 रन के इस छोटे से लक्ष्य में पाक टीम का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और सबसे ज्यादा इजाद अहमद ने महज 22 रन बनाये। इस निराशाजनक प्रदर्शन के कारण पाकिस्तानी फैन काफी निराश हुए थे। शेन वॉर्न ने काफी घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटके थे।

मौके पर चौका लगाना ऑस्ट्रेलियाई टीम की है आदत

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने काफी अच्छी शुरुआत दी और यह लक्ष्य महज 20 ओवर और 1 गेंद पर ही 8 विकेटों को बचाते हुए हासिल कर दिया। कंगारू टीम की तरफ से इस ऐतिहासिक मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाये थे। हालाँकि मैन ऑफ़ द मैच का खिताब तो शेन वॉर्न को दिया गया जिन्होंने 4 विकेट लिए थे।

दूसरी बार बनी थी विजेता

पाकिस्तान को एकतरफा हराकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने लिए एक नया इतिहास रच दिया। यह खिताब इनका दूसरा था जिसमें जीत मिली थी। इससे पहले साल 1987 का खिताब भी इन्होंने ही जीता था। आज तक ये सबसे ज्यादा 5 विश्व कप जीत चुके है और अब 2019 के विश्व कप पर भी इनकी निगाहें रहेगी जो अगले साल मई में इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होने वाला है।

The post 19 साल पहले आज ही के दिन 1999 विश्वकप फाइनल में पाक को हरा दूसरी बार विजेता बनी थी ऑस्ट्रेलिया appeared first on SportzWiki Hindi.