Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आखिर 19 वर्ष के यह स्पिनर बना टी20 का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

खेल डेस्क। हाल ही अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को सीरीज में बुरी तरह से शिकस्त दी इस टीम ने बांग्लादेश की टीम को 3-0 से सीरीज में परास्त कर दिया है टी20 श्रृंखला में अफगानिस्तान के लिए रशीद खान फिर से एक स्टार क्रिकेटर के रूप में उभरे। देहरादून में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों में राशिद ने 12 विकेट लिए और इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें आईसीसी टी 20 रैंकिंग में नंबर वन पोजीशन हासिल की।

19 वर्षीय इस गेंदबाज ने 54 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के शदाब खान ने दूसरी पोजीशन हासिल की। राशिद के साथी खिलाडी मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान ने बांग्लादेश की 3-0 की हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में और आईसीसी टी 20 रैंकिंग में पूर्ण रूप से सुधार किए हैं।

अफगानिस्तान ने इसी जीत के साथ चार अंक हासिल किए और 91 अंक पर पहुंच गयी हैं जबकि बांग्लादेश की इस हार से अंतर्राष्ट्रीय टी20 रैंकिंग में काफी नुकसान हुआ है बांग्लादेश की टीम के अब 70 अंक है और वह 10वे स्थान पर खिसक गयी है।