Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

19 साल के राशिद खान को 30 साल का क्यों कहते है अफगानिस्तान के कोच फिल सिमंस, खुद बताया वजह

राशिद खान ने आईपीएल में अपनी करिश्माई गेंदबाजी से धूम मचाई थी. राशिद खान ने आईपीएल में किये गये अपने शानदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियाँ बटोरी थी.

इसी बीच अब राशिद खान को लेकर अफगानिस्तान के कोच फिल सिमंस ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने राशिद खान का दिमाग 30 साल के लोगो जितना बताया है.

राशिद का दिमाग 30 साल के व्यक्ति जैसा 

आपकों बता दें, कि 3 जून से 7 जून के बीच बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज भारत के देहरादून में खेली जानी है. इस सीरीज से पहले अफगानिस्तान के कोच फिल सिमंस ने राशिद खान को लेकर कहा, “राशिद खान अभी 19 साल के आस-पास है, लेकिन मैं कहूँगा की उसका शरीर और उसका दिमाग 30 साल के व्यक्ति जितना है. मुजीब उर रहमान भी अभी मात्र 17 वर्ष का है, लेकिन वह भी जिस तरह से अपना नाम ऊँचा कर रहा है. वह देखना भी काफी शानदार है. “

भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए तैयार है खिलाड़ी 

भारत के खिलाफ टेस्ट मैच को लेकर फिल सिमंस ने कहा, “हमें टी-20 सीरीज के बाद भारत से टेस्ट मैच खेलना है और यह हमारी टीम के लिए अच्छा है, कि हमें टेस्ट मैच से पहले एक अभ्यास मैच मिला. भारत जैसी नंबर-1 टीम के सामने खेलने के लिए आपकी तैयारी जरुर अच्छी होनी चाहिए. आपकों दिमागी और शारीरिक दोनों तरीके से मजबूत रहना होता है. 

अफगानिस्तान एक ऐसी टीम है जो हर फॉर्मेट में अच्छा कर रही है और आगे बढ़ रही है. हमने चार दिन के मैचों की दो चैंपियनशिप जीती है और यह हमारे लिए एक अच्छी बात है. हमारे खिलाड़ियों को पता है, कि टेस्ट मैच क्या होता है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि मुझे अपने खिलाड़ियों को बताने की जरुरत है कि उन्हें टेस्ट मैच में क्या करना है.”

अपने स्पिन विभाग से दे सकते है भारत को टक्कर 

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सिमंस ने कहा, “हम भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे और अपने टेस्ट मैच खेलने के स्तर को बढ़ाना चाहेंगे. हमारी टीम उस टेस्ट मैच से काफी कुछ सीखेगी. आपकों टेस्ट मैच में अच्छा करने के लिए एक टीम की तरह खेलना होता है और हमारी टीम में यह काबिलियत है. 

हालाँकि, हमारी टीम को यह भी समझना होगा, कि टेस्ट क्रिकेट चार दिन की क्रिकेट से बिलकुल अलग है. टेस्ट मैच में बल्लेबाजों को समझना होगा की तकनीक के साथ ही खेले. 

हम अपने स्पिन विभाग से भारत को टक्कर दे सकते है. हमारे खिलाड़ी आईपीएल खेलते है उन्हें भारत में खेलने का अच्छा ख़ासा अनुभव है. मैं अपने खिलाड़ियों का कल्चर अच्छी तरह से समझता हूं. मैं जनता हूं कि हम रमजान में खेल रहे है और इसमें खेलना हमारे खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होगा, लेकिन हम रमाजन में पहली बार ही नहीं खेल रहे है. 

 

The post 19 साल के राशिद खान को 30 साल का क्यों कहते है अफगानिस्तान के कोच फिल सिमंस, खुद बताया वजह appeared first on SportzWiki Hindi.