खेल डेस्क। क्रिकेट के हर प्रारूप ने एक नयी प्रतिभा का विकास किया है और ये हर खिलाडी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ऐसे ही अफगानिस्तान के कोच फिल सिमंस ने अपनी टीम के खिलाडी और जादुई स्पिनर राशिद खान को लेकर कई राजो का खुलासा किया है।
वेस्टइंडीज के इस दिग्गज खिलाडी ने कहा है कि "रशीद 19 वर्ष का है लेकिन उसमे 30 वर्षीय खिलाडी जैसा दिमाग मिला है। वह जानता है कि उसके बारे में क्या उम्मीद है। लेकिन हाँ, मुजीब 17 साल के है उनसे छोटे हैं लेकिन हमें देखना होगा कि वह कैसे सामना करते है"।
उन्होंने आगे कहा कि "आप निश्चित रूप से सही हैं टेस्ट से पहले गर्मजोशी खेल की कमी के बारे में, विशेष रूप से, दुनिया में सर्वश्रेष्ठ टीम भारत से खेलना, लेकिन ऐसा ही है। मैं चिंता करने वाला नहीं हूं। हालांकि हमें "यहां तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलने है।" सिमन्स ने कहा, "आईपीएल खेलने वाले लड़के असाधारण रूप से पेशेवर हैं। वे जानते हैं कि टेस्ट मैच के लिए कैसे तैयार होना है।"