आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है. 27 और 29 जून को दो टी-20 मैच खेले जाएंगे. भारतीय टीम का चयन इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए किया गया है. टीम की कमान विराट कोहली के हांथों में होगी जो चोटिल होने के बाद वापसी कर रहे हैं. इंग्लैंड दौरे से पहले आयर्लैंड का ये दौरा वार्मअप का काम करेगा.
भारतीय टीम का सामना करने के लिए आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी अपनी एक मज़बूत टीम का चयन किया है. जिसके कप्तान गैरी विल्सन बनाए गए हैं. मगर इस टीम में एक ऐसा नाम शामिल किया गया है जो कभी पंजाब का क्रिकेट खिलाड़ी रहा है और अब वह टीम इंडिया के खिलाफ मैदान में उतरेगा.
पंजाब के सिमी सिंह खेलेंगे भारत के खिलाफ

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड टीम में चुने गए सिमी सिंह पंजाब के रहने वाले ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं. वह सिर्फ पंजाब के रहने वाले ही नही बल्कि भारतीय क्रिकेटर हैं. मोहाली में जन्मे सिमरनजीत सिंह पंजाब की ओर से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 की ओर से खेल चुके हैं. मगर जब पंजाब की अंडर-19 टीम से सिमी बाहर हो गए तो उन्होंने दूसरे विकल्पों की ओर देखा.
सिमी का एक दोस्त आयरलैंड में रहता है जिसने सिमी को डब्लिन में रहने की सलाह दी और कहा कि वह वहां रह कर अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ा सकते हैं. जिसके बाद सिमी ने ऐसा ही किया और आज वह भारत के खिलाफ खेलने के लिए टीम में चुने गए हैं. हालांकि इससे पहले ही वह आयरलैंड की टीम में रहते हुए अपनी छाप छोड़ चुके हैं.

एक ट्राई सीरीज में आयरलैंड टीम में रहते हुए चार टी-20 मैच खेलने वाले सिमी ने 1 अर्धशतक और 150 की स्ट्राइक रेट के साथ 96 रन बनाए.
टी-20 ट्राई सीरीज टूर्नामेंट में सिमी सिंह छठे और आयरलैंड के तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं. इस दौरान सिमी ने 6 विकेट भी चटकाए हैं.
The post भारत के खिलाफ आयरलैंड की टीम से खेलेगा भारतीय अंडर-19 टीम का ये आलराउंडर खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.