Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अर्जुन तेंदुलकर को श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम में मिली जगह, तो डेनियल वायट ने ख़ास अंदाज में दी बधाई

विश्व क्रिकेट के महान खिलाड़ियों की बात करें तो कई दिग्गज खिलाड़ियों के अपने बेटे क्रिकेट के मैदान में अपना किस्तम अजमाने जरूर उतरे, लेकिन कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर सके। विश्व क्रिकेट के ऐसे विरले ही खिलाड़ी है अपने पिता की तरह सफलता हासिल करने में कामयाब रहे।

अर्जुन तेंदुलकर को किया भारतीय जूनियर टीम में शामिल

इसी तरह का मौका इस बार भारतीय क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मिला है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए गुरूवार का दिन बहुत यादगार साबित हुआ जब उन्हें भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम केलिए चयनित कर दिया।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मिला श्रीलंका दौरे पर मौका

भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं आशिष कपूर, राकेश पारिख और ज्ञानेन्द्र पांडे के बीच भारतीय अंडर-19 टीम के चयन के लिए बैठक हुई। ये बैठक श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए लिए टीम चयन  हुई। इसमें भारतीय अंडर-19 टीम के चयनकर्ताओं ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को टीम में चुन लिया है।

भारतीय अंडर-19 टीम को श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है सीरीज

भारतीय अंडर-19 टीम को 11 जून से 11 जुलाई तक श्रीलंका का दौरा करना है। और इस दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम को श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए अर्जुन तेंदुलकर को टीम में जगह दी है।

 

अर्जुन तेंदुलकर को टीम में चयन पर विश्व क्रिकेट से आ रही है प्रतिक्रिया

इस तरह से अर्जुन तेंदुलकर के लिए अपने क्रिकेट करियर को एक दिशा देने का मौका मिल गया है। अब पूरी तरह से गेंद अर्जुन तेंदुलकर के पाले में है जो अपनी काबिलियत दिखाकर आगे का रास्ता तय कर सकते हैं। अर्जुन तेंदुलकर को भारतीय जूनियर टीम में जगह मिलने के बाद हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।

इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी डेनियव वाएट ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

इसी तरह से आईसीसी ने भी अर्जुन तेंदुलकर के टीम में चयन होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। आईसीसी के ट्वीट पर इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर डेनियल वाएट ने रिट्वीट किया। डेनियल वाएट ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा “यस अर्जुन।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post अर्जुन तेंदुलकर को श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम में मिली जगह, तो डेनियल वायट ने ख़ास अंदाज में दी बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.