Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भारतीय अंडर 19 टीम में चुना गया, खेलेंगे श्रीलंका से वनडे टूर्नामेंट

मुंबई। श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय अंडर 19 टीम में पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को चुना गया है। टीम इंडिया वहां 2 चार दिवसीय मैच खेलने के अलावा 5 वन-डे मुकाबले भी खेलेगी। चार दिवसीय मैच के लिए अर्जुन मुख्य खिलाड़ी के तौर पर शामिल किये गए हैं लेकिन एकदिवसीय सीरीज के लिए उन्हें जगह नहीं मिली है।

arjun tendulkar

यह पहला मौका है जब अर्जुन को मुंबई की अंडर 19 में शामिल किया गया है। मुंबई से 18 सदस्यीय टीम प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए जा रही है। अर्जुन बाएं हाथ के ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं, साथ ही वह तेज गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं।

हालांकि एकदिवसीय स्‍क्‍वॉड में अर्जुन जगह बनाने में असफल रहे, जो पांच मैचों की सीरीज खेली जाएगी। अर्जुन जोनल क्रिकेट एकेडमी में हुए अंडर 19 क्रिकेटर्स के कैम्‍प का भी हिस्‍सा थे और उना में मैच भी खेले। आशीष कपूर, ज्ञानेन्‍द्र पांडे और राकेश पारीख ने अंडर 19 स्‍तर के चयनकर्त्‍ता हैं। चार दिवसीय मैच की स्‍क्‍वॉड की कमान दिल्‍ली के विकेटकीपर बल्‍लेबाज अनुज रावत के हाथों में दी गई है।

रावत ने 2017-2018 रणजी ट्रॉफी में दिल्‍ली की ओर से फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में पर्दापण किया था। इससे पहले पिछले साल अंडर 19 एशिया कप में भी उनका चयन किया गया था। वहीं एक दिवसीय स्‍क्‍वॉड की कमान आर्यन जुयाल को सौंपी गई है, जिन्‍होंने विजय हजारे ट्रॉफी में उत्‍तर प्रदेश की ओर से लिस्‍ट ए क्रिकेट में पर्दापण किया था।

The post सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भारतीय अंडर 19 टीम में चुना गया, खेलेंगे श्रीलंका से वनडे टूर्नामेंट appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.