भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का कद तो पूरा क्रिकेट जगत जानता है। लीजेंड सचिन तेंदुलकर के नक्शे कदम पर चल रहे उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। अर्जुन तेंदुलकर के लिए गुरूवार को बहुत बड़ी खबर के रूप से उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल कर लिया गया है।

अर्जुन तेंदुलकर को भारतीय अंडर-19 टीम में मिली जगह
जी हां गुरूवार को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टी चयन समिति की बैठक हुई जिसनें श्रीलंका के खिलाफ 11 जून से 11 जुलाई तक होने वाले दौरे के लिए अर्जुन तेंदुलकर को भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल कर लिया गया है। श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ भारत को दो चार दिवसीय मैच के साथ ही 5 वनडे मैच खेलने हैं।

अर्जुन के करियर का सबसे बड़ा मील का पत्थर- सचिन तेंदुलकर
भारतीय अंडर-19 टीम में अर्जुन तेंदुलकर के चयन होने के बाद उनके पिता महान सचिन तेंदुलकर बहुत ही गद-गद हैं। सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन तेंदुलकर के चयन होने को लेकर कहा कि
“हम अर्जुन के भारतीय अंडर-19 टीम में चयन होने को लेकर खुश हैं। ये उनके क्रिकेटिंग करियर में सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अंजलि(तेंदुलकर) और मैं हमेशा अर्जुन के विकल्पों का समर्थन करेंगे और उसकी सफलता की प्रार्थना करेंगे।”

कूच बिहार ट्रॉफी के प्रदर्शन के आधार पर मिली अर्जुन को जगह
कूच बिहार ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर का शानदार प्रदर्शन रहा था। इस टूर्नामेंट में अर्जुन ने गेंद के साथ कमाल करते हुए 18 विकेट हासिल किए जिसमें एक बार पारी में पांच विकेट का प्रदर्शन भी शामिल रहा।
अर्जुन तेंदुलकर के इसी प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय अंडर-19 टीम के चयनकर्ता आशिष कपूर, ज्ञानेन्द्र पांडे और राकेश पारिख ने उनका चयन किया।

बीसीआई और राहुल द्रविड़ का चयन को लेकर स्पष्ट रूख
बीसीसीआई ने अर्जुन के चयन को लेकर कहा कि
“बीसीसीआई और कोच राहुल द्रविड़ की स्पष्ट दिशा है कि जो लोग 19 को पार करने वाले हैं उन्हें टीम में नहीं चुना जाएगा। भले वो प्रदर्शन करते रहे। राहुल के अनुसार इसके बाद वो रणजी ट्रॉफी में खेले। तो इसलिए अर्जुन के आगे कई लड़को को अयोग्य घोषित कर दिया।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post अर्जुन तेंदुलकर के भारतीय अंडर-19 टीम में चयन होने पर सचिन तेंदुलकर ने कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.