Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

… तो इन वजहों से पहली बार अंडर-19 में चुने गए हैं जूनियर तेंदुलकर

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे और मुंबई के क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर को अगले महीने श्रीलंका दौरे के लिए जाने वाली अंडर 19 टीम के लिए शामिल किया गया है. हाल ही में पिछले कुछ समय में अर्जुन ने बेहार कूच ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बावजूद भी वे अंडर 19 विश्वकप टीम इंडिया में जगह पाने में नाकाम रहे थे. बताया जा रहा है कि अर्जुन को केवल चार दिवसीय क्रिकेट मैचों के लिए शामिल किया गया है. जबकि वनडे टीम में उनका नाम शामिल नहीं है जो श्रीलंका में पांच मैच खेलेगी.

कोच राहुल द्रविड़ की शागिर्दी में जाने वाली टीम का नेतृत्व दिल्ली के विकेटकीपर अंजू रावत करेंगे. इस टीम का चयन आशीष कपूर, ज्ञानेंद्र पांडे, और राकेश पारिख वाली तीन सदस्यीय अंडर 19 चयनकर्ता समिति ने किया है. दूसरी तरफ वनडे की टीम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के आर्यन दुयाल करेंगे.

यह भी पढ़ें:

विराट नहीं … ये खिलाड़ी हैं दबंग खान के सबसे बड़े फैन

अर्जुन और चुने गए बाकी खिलाड़ी उस अंडर 19 क्रिकेटरों के कोर ग्रुप के सदस्य थे जिन्होंने हाल ही में तीनों चयनकर्ताओं की निगरानी में जोनल क्रिकेट एकेडमी में आयोजित शिविर में हिस्सा लिया था. अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बांए हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज भी हैं और पिछले साल सितंबर में ही 18 साल के हुए हैं. कूच बेहार ट्रॉफी में अंडर-19 मुंबई टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था जिसमें दो बार पांच विकेट और एक बार चार विकेट लिए थे. टूर्नामेंट में उन्होंने 25.22 के औसत से 18 विकेट लिए थे.

अर्जुन को कई बार टीम इंडिया के साथ नेट प्रैक्टिस करते देखा गया है. उन्हें टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण भी गेंदबाजी करते देख चुके हैं. पिछले साल ही अर्जुन ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुई तीन एक दिवसीय मैचों की सीरीज के पहले वानखेड़ स्टेडियम में टीम इंडिया के साथ नेट पर देखा गया था. इसके अलावा अर्जुन तब भी खबरों में आए थे जब वे लॉर्ड्स में इंग्लैंड की टीम को नेट प्रैक्टिस करा रहे थे जिसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना था. उस दौरान अर्जुन की गेंद पर जॉनी बेयरस्टॉ चोटिल हो गए थे.

देखें वीडियो :

The post … तो इन वजहों से पहली बार अंडर-19 में चुने गए हैं जूनियर तेंदुलकर appeared first on Live Cities.