Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चंदीमल पर लगा 1 मैच का बैन, लेकिन मैच में बेईमानी करने की वजह से इस खिलाड़ी की पत्नी ने ले लिया था तलाक

क्रिकेट में बॉल टेम्परिंग के मामले में अब एक बार फिर से एक खिलाड़ी का नाम सामने आया है जिसका नाम दिनेश चंडीमल है। चंडीमल अभी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कप्तान है और इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर अपनी टीम के कप्तान है। लेकिन बात यह है कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बाद इन्होंने भी यह शर्मनाक हरकत की है जिसके बाद इन्हें एक मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

कुछ रिपोर्ट की माने तो इन्होंने पहले इस बात को नकारा जा रहा था, लेकिन अभी यह बात सही निकली है कि इन्होंने गेंद के साथ छेड़छाड़ की थी और इसी कारण 100 फीसदी मैच का जुर्माना और एक मैच का प्रतिबंध लगा है जो कि श्रीलंकाई क्रिकेट के लिए निंदनीय है।

ऐसी ही घटना हुई थी साल 37 साल पहले

इसी बीच आपको याद दिला दें कि आज से तक़रीबन 37 साल पहले भी ऐसी ही घटना सामने आयी थी जब क्रिकेट को काफी शर्मसार होना पड़ा था। उस बार यह बेईमानी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रेवर चैपल ने की थी जिसके चलते क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी टीम को शर्मसार होना पड़ा था।

इसके बाद इस घटना ने क्रिकेटर ट्रेवर की एक गलती ने उन्‍हें पूरा बर्बाद कर दिया था। आज भी लोग उनकी इस गलती को नहीं भूले है और जब भी ऐसी कोई घटना सामने आती है इनकी भी आलोचना की जाती है।

यह की थी गलती

बात साल 1981 की है जब ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच विश्व कप का एक मैच था और इस मैच में दोनों ही टीमों की साँसे अटकी हुई थी क्योंकि एक गेंद पर कीवी टीम को जीतने के लिए 6 रनों की दरकार थी। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को यह गेंद खाली निकालनी थी।

अंतिम गेंद फेंकने से पहले ट्रेवर चैपल के भाई ग्रेग चैपल जो उस दौरान टीम के कप्तान थे ने इशारा किया कि वह अंडरआर्म बॉल फेंके। इसके बाद हुआ भी यही और उन्होंने घिसिटते हुए गेंद को फेंक दिया और ऐसे में छक्का लगा पाना तो दूर की बात थी और मैच जीत गए। दोनों भाइयों की इस शर्मनाक हरकत के बाद खूब आलोचना हुई थी जिसके बाद ट्रेवर को परिवार से भी करारा झटका लगा था।

तो बीवी ने छोड़ दिया था साथ

मैच के समाप्त होने के बाद ट्रेवर की खूब आलोचना हुई और साथ ही ये उस दौरान मानसिक स्थिति से भी काफी डिस्टर्ब हो गए थे क्योंकि हर कोई इस घटना के बारे में सवाल जवाब कर रहे थे। इतना ही नहीं इस कठिन घड़ी में उनकी पत्नी ने भी इनका साथ छोड़ चली गयी थी जिसके बाद ये अपने इस दाग को कभी नहीं मिटा पाए।

The post चंदीमल पर लगा 1 मैच का बैन, लेकिन मैच में बेईमानी करने की वजह से इस खिलाड़ी की पत्नी ने ले लिया था तलाक appeared first on SportzWiki Hindi.