Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

1 साल का लगा था डेविड वार्नर पर बैन, लेकिन अब वापसी की डेट आई सामने, इस टीम के खिलाफ होगी वार्नर की मैदान पर वापसी

बॉल टेंपरिंग के मसले पर 12 महीने की पाबंदी झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की क्रिकेट के मैदान पर वापसी की भूमिका तैयार हो गई है.स्मिथ के बाद अब वार्नर भी कनाडा की लीग से साथ एक बार फिर से क्रिकेट में वापसी करने को तैयार है.

इस टीम से खेलते हुए आएँगे नज़र 

स्टीव स्मिथ के बाद अब डेविड वार्नर भी इस माह 28 जून से कनाडा में शुरू होने वाले ग्‍लोबल टी20 लीग खेलेंगे.वार्नर Winnipeg Hawks की टीम से खेलते हुए नज़र आएँगे.

इस लीग में काफी बड़े नाम हिस्सा ले रहें है. स्मिथ सहित क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, शाहिद आफरीदी , डैरेन सैमी,लसिथ मलिंगा, सुनील नारायन, डेविड मिलर, ड्वेन ब्रावो भी इस लीग में दिखेंगे.

क्लब क्रिकेट में भी वापसी कर रहें है 

आस्ट्रेलियाई उपकप्तान रहे डेविड वार्नर सिडनी के रेंडविक पीटरशाम के लिये क्लब क्रिकेट खेलेंगे. वॉर्नर के इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन वह क्लब क्रिकेट खेल सकते है.इस दौरान क्लब के अध्यक्ष माइक व्हाइटनी ने कहा था कि वार्नर सीजन के पहले चार में से कम से कम तीन मैच खेलेंगे.

6 टीमें लेगी हिस्सा 

इस टी20 लीग में छह टीमें मैदान पर उतरेंगी, जिसमें से पांच टीम एडमोंटन रॉयल्‍स, मॉन्ट्रियल टाइगर्स, टोरंटो नेशनल्‍स, वैंकूवर नाइटर्स और विनीपेग हॉक्स कनाडा के शहर का प्रतिनिधित्‍व करेंगी, वहीं लीग की छठी टीम वेस्‍ट इंडीज क्रिकेट के साथ अधिकारिक पार्टनरशिप के रूप में वेस्‍ट इंडीज क्रिकेट का प्रतिनिधित्‍व करेगी, जिसमें कैरेबियाई देश के खिलाड़ी होंगे.

आईपीएल से भी हो गए थे दूर 

इस विवाद की वजह से वार्नर काफी ज्यादा सवाल उठे है. इसी विवाद की वजह से वो आईपीएल से भी दूर हो गए थे. वही इस दौरान जब वार्नर ने बीसीसीआई से आईपीएल को देखने की अनुमति मांगी थी तो उन्होंने किसी भी तरह से विवाद से बचने के लिए उन्हें मना कर दिया था.

The post 1 साल का लगा था डेविड वार्नर पर बैन, लेकिन अब वापसी की डेट आई सामने, इस टीम के खिलाफ होगी वार्नर की मैदान पर वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.